Fashion Tips: ड्रेस की ग्रेस बढ़ाएंगे ये परफेक्ट कलर कंट्रास्ट

punjabkesari.in Friday, Oct 05, 2018 - 01:47 PM (IST)

फेस्टिव सीजन शुरू है। मार्कीट में महिलाओं की ट्रैडीशनल आउटफिट्स की खूब वैरायिटीज देखने को मिल रही है। अधिकतर महिलाएं ऑलओवर के बजाएं कंट्रास्ट कपड़े पहनना पसंद करती है लेकिन उन्हें इस बात की नॉलेज बिल्कुल नहीं होती है। वह महंगे कपड़े को खरीद तो लेती है लेकिन कलर कॉम्बिनेशन की अधूरी जानकारी की वजह से अक्सर उनका लुक खराब लगने लगता है। अगर आप भी इस बार कलर कॉम्बिनेशन करके बैस्ट ड्रेसेज बनवाना चाहती है तो चलिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जो आपकी पूरी हैल्प करेंगे।


- मस्टर्ड येलो के साथ हल्का-गहरा दोनों कलर करेंगे सूट


अगर आप मस्टर्ड येलो या ब्राइट येलो के साथ बैस्ट कलर कॉम्बिनेशन चाहती है तो इसपर लाल, हरा , मिंट ग्रीन, गुलाबी और बैंगनी, नीला, रॉयल ब्लू, समुद्री नीला अन्य कलर खूब सूट करेंगे।

- ब्लू या येलो का कॉम्बिनेशन देगा परफेक्ट लुक


ब्लू या येलो कॉम्बिनेशन में किसी एक कलर को ज्यादा हाइलाइट करें, इससे परफेक्ट लुक मिलेगी। 

- डीसेंट लुक के लिए सी-ब्लू के साथ येलो का कॉम्बिनेशन 


डीसेंट लुक चाहती है तो येलो के साथ सी-ब्लू मैच करें। डेलीवेयर हो या पार्टीवेयर तक सी-ब्लू और येलो का कलर कॉम्बिनेशन  हर जगह आपकी अट्रैक्शन बढ़ाएगा। 

- पिंक के साथ टर्मरिक येलो या मस्टर्ड येलो कॉम्बिनेशन 


टर्मरिक येलो हो या मस्टर्ड येलो का प्लेन या प्रिंट पैटर्न है तो यह पिंक के साथ काफी शानदार मैचअप करेंगा। 

- मस्टर्ड येलो के साथ डार्क ग्रास ग्रीन 


जितना खूबसूरत कॉम्बिनेशन मस्टर्ड येलो के साथ डार्क ग्रास ग्रीन   (grass green) का लगता है, उससे कई गुणा इसके साथ ब्राउन भी डीसेंट लुक देता है। 

- क्लासिक लुक के लिए येलो और व्हाइट


अगर क्लासिक लुक चाहती है तो येलो कलर की कुर्ती या सलवार के साथ व्हाइट का कॉम्बिनेशन खूब जंचेगा। 

- रेड के साथ येलो का मैच देगा क्लासिक लुक 


अगर आप रेड के साथ बैस्ट कलर कॉम्बिनेशन चाहती है तो येलो ट्राई करें जो आपको क्लासिक लुक देगा। 

- ब्लू के साथ रेड करें मैच 


रेड पर ब्लू का कॉम्बिनेशन आपके ओवरऑल लुक को जहां कूल लुक देता है।यह कलर कॉम्बिनेशन कैजुअल और पार्टीवेयर दोनों के लिए परफेक्ट है। 

- रेड के साथ मिंट ग्रीन 


हर ओकेजन के लिए रेड के साथ मिंट ग्रीन, ग्रे या येलो का मैच ग्लैमरस लुक देगा। 
 

Content Writer

Sunita Rajput