इस कुएं के पानी को छूते ही हर चीज बन जाती है पत्थर!

punjabkesari.in Tuesday, Jan 03, 2017 - 07:19 PM (IST)

लाइफस्टाइलः पहले जमाने में लोग कुएं के पानी का इस्तेमाल करते थे। लोग दूर-दूर से कुएं में से पानी भर कर लाते थे। समय बदलने के साथ आजकल गावों में भी कुएं कम ही देखने को मिलते हैं लेकिन आज हम आपको एक एेसे कुएं के बारे में बताने जा रहे है जो लोगों के लिए खौफ बन चुका है। यह कुआं दुनियाभर में अपने पानी के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि इस कुएं के पानी में जो कुछ भी गिरता है वो पत्थर में बदल जाता है। 

यह कुआं इंग्लैंड के न्यूर्जबरो में स्थित है। यहां पर रहने वाले लोग इस कुएं को दैत्य का कुआं मानते हैं। कोई भी चीज चाहे वो पत्तियां हो या कोई मरा हुआ जीव सब कुछ पानी में गिरने के कुछ देर हफ्तों बाद पत्थर में तब्दील हो जाता है। इस कुएं के पास कोई भी इंसान जाना पसंद नहीं करता। उन्हें इस बात का डर होता है कि कहीं वो भी पत्थर में न बदल जाएं। वैसे इस कुएं को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां आने वाले लोग अपना कुछ सामान जैसे कि कपड़े, खिलौने और किचन का सामान छोड़ जाते है और फिर कुछ हफ्तों बाद उसे पत्थर में तब्दील हुआ देखने आते हैं।

आज भी यहां पर 18वीं सदी की कई चीजें देखने को मिलती हैं। अब यह कुआं एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कुएं के पानी में मौजूद मिनरल्स के कारण चीजें पत्थर में बदल जाती हैं। किसी भी चीज पर पानी गिरने के कारण उसपर एक कठिन परत बन जाती है, जिससे वो देखने में पत्थर लगती है। 

Punjab Kesari