बर्थडे स्पैशल पर देखिए, रणवीर की 16 अजीबोगरीब आउटफिट्स

punjabkesari.in Saturday, Jul 06, 2019 - 01:40 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे है। रणवीर केवल अपने मस्तमौला मिजाज से नहीं बल्कि अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। कोई इवेंट हो या अवॉर्ड नाइट, रणवीर जहां भी जाते हैं, उनके कपड़े सबसे पहले चर्चा का विषय बन जाते हैं। कभी वो अपने घाघरे को तो कभी अपने रंग-बिरंगे अजीबोगरीब प्रिंटेड कपड़ों को लेकर खबरों में छाए रहते हैं। हालांकि फैंस को रणवीर का कपड़ों के साथ ऐसा अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट खास पसंद नहीं आता है लेकिन फिर भी रणवीर बॉलीवुड में अपना अलग स्टाइल स्टेटमेंट बनाए रखने के लिए आए दिन ऐसे कपड़ों में स्पॉट हो ही जाते हैं। कभी-कभार तो रणवीर का कपड़ों के साथ अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट लोगों की समझ के बाहर भी हो जाता है जिसके कारण उन्हें ट्रोल भी कर दिया जाता है। चलिए आज हम रणवीर सिंह के कुछ ऐसे ही लुक दिखाते हैं जिनको देखकर आपका सिर भी कुछ पल के लिए चकरा सकता है।

रणवीर सिंह का अजीबोगरीब फैशन 

रणवीर का अजीबोगरीब प्रिंट वाला ट्रेकसूट। 

पैंट के साथ अजीब प्रिंट वाला रणवीर का कुर्ता। 

अजीबोगरीब कपड़ों के साथ रणवीर का अजीब हेयरस्टाइल। 

रणवीर की एनिमल प्रिंट पैंट तो समझ आती है लेकिन उनका चश्मा काफी अजीब है। 

रिप्ड कपड़ों में रणवीर सिंह।

लॉन्ग जैकेट के साथ रणवीर का घागरा। 

फ्लोरल विद बर्ड प्रिंड ट्रैकसूट में रणवीर 

कलरफुल ट्रैकसूट में रणवीर का मस्तमौला मिजाज। 

चेक्ड पैंट के साथ रणवीर का अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट। 

व्हाइट अजीबोगरीब ड्रैस के साथ रणवीर की ओवरसाइज्ड जैकेट। 

फ्लोरल पैंटसूट में रणवीर सिंह को अजीब लुक। 

अजीबोगरीब लुक में रणवीर 

स्पाइडरमैन के कपड़ों में रणवीर

व्हाइट कपड़ों में रणवीर का भूतिया लुक

नेहरू कोट के साथ रणवीर का घागरा 

प्रिंटेड पायजामे के साथ रणवीर ने पहना एनिमल प्रिंट ब्लेजर और शूज। 

Content Writer

Sunita Rajput