अफ्रीका का अजीबो-गरीब पेड़, World Tree की उपाधी से प्रसिद्ध पेड़ का पानी भुजाता है लोगों की प्यास

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2023 - 02:10 PM (IST)

भारत देश में ऐसी कई अजीबो-गरीब चीजें मौजूद हैं जिनके बारे में कभी किसी ने सुना भी नहीं होगा। इसी तरह की एक अजीब चीज के बारे में आज आपको बताने वाले हैं। जिस चीज के बारे में आज आपको बताएंगे वह कोई इंसान नहीं बल्कि एक पेड़ है। यह अजीबो गरीब पेड़ ऐसा है जिसे देखने के बाद हर इंसान एक बार जरुर सोचेगा कि यह क्या चीज है। यह पेड़ अफ्रीका के मेडागास्कर में स्थित है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिर यह पेड़ इतना खास क्यों है...

बोआब के नाम से जाना जाता है पेड़

इस पेड़ को बोआब नाम से जाना जाता है। इसकी ऊंचाई 30 मीटर है यह करीबन 11 मीटर चौड़ा है इसके अलावा इस पेड़ की बनावट भी बहुत ही अलग तरह की है। इसे देखने में लगता है कि इसकी जड़ें ऊपर की ओर और तना नीचे है। इस पेड़ में सिर्फ 6 महीने तक ही पत्ते लगे रहते हैं। यह पेड़ अपने तने में 12,0000 लीटर तक का पानी भी स्टोर करके रखता है। 

पीने के काम आता है पेड़ का पानी 

यह पेड़ जैसे बड़ा हो जाता है तो इसके तनों में हजारों लीटर तक शुद्ध पानी भर जाता है। ऐसे में यह पानी जिन इलाकों में बारिश नहीं होती वहां पर पीने के काम आता है। बाओबाब पेड़ की छाल में करीबन 40 फीसदी तक नमी होती है ऐसे में यह जलाने के काम नहीं आता लेकिन तना अंदर से रेशेदार होता है जिसके कारण इससे कागज, कपड़े, रस्सी, कंबल, मछली पकड़ने का जाल जैसी चीजें बनाई जा सकती हैं। 

पेड़ को मिली है वर्ल्ड ट्री की उपाधि 

इस पेड़ को वर्ल्ड ट्री की उपाधि मिली हुई है इसके अलावा इस पेड़ को एक संरक्षित पेड़ भी घोषित किया गया है। अफ्रीका में स्थित बाओबाब पेड़ कुछ बहुत ही ज्यादा पुराने हैं तो कुछ रोमनकाल से यहां पर स्थित है। इसके अलावा एक पेड़ अफ्रीका के इफेती शहर के पास भी स्थित है जिसे टी-पॉट बाओबाब पेड़ कहते हैं। 

Content Writer

palak