Beautiful! दुनिया की 5 अजीबोगरीब थीम पार्क

punjabkesari.in Tuesday, Jun 27, 2017 - 10:29 AM (IST)

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग): पार्क बच्चों की फेवरेट प्लेस है, क्योंकि पार्क में उन्हें ढेरों झूले और रंग-बिरंगे फूलों के साथ-साथ अपना मन चाहा खेल खेलने को मिलता है। वहीं अगर पार्च किसी थीम पर बनी हो तो यह बच्चों के साथ-साथ बड़ों की भी पसंद बन जाती है। पार्क में आकर सब खूब एन्जॉय करते है। आज हम कुछ ऐसे फेमस थीम पार्क की बात करेंगे, जो बेहद ही खूबसूरत है। सबसे पॉपुलर Disneyland थीम पार्क है, जहां दुनिया भर के लोग घूमने आते है और खूब मस्ती करते है।  यह पार्क देखने में जितनी खूबसूरत है उतनी ही कलरफूल भी है। अगर आप और आपके बच्चे डिज़्नी कार्टून्स के फैन है तो इन पार्क में एक बार जरूर घूमने जाएं। चलिए आपको इन थीम पार्च में ले चलते है। 

 

1. Hershey Park

इस पार्क में आपको सबसे बड़े चॉकलेट मैग्नेट्स मिलेंगे। इनको देखकर किसी की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। इतना ही नहीं, यहां आपको बड़े-बड़े Candies देखने को मिल जाएगी, जो बच्चों की फेवरेट है। 

2. Diggerland 

यह जगह शरारती बच्चों के लिए परफैक्ट पार्क है। यहां आप अपने बच्चों को कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट्स (औज़ार) के बारे में पूरी जानकारी दे सकते है। यहां वह खेल-खेल में बहुत सी जानकारियां आसिल कर सकते है। 

3. Dubai-land

280 वर्ग कि.मी में बना ये पार्क दुनिया का सबसे बड़ा वाटरपार्क है। यहां आपको दुनिया के कई अजूबे जैसे पिरामिड्स, बेबीलोन का हैंगिंग गार्डन आदि एक साथ देखने को मिल जाएगे। 

4. Dwarf Empire, Kunming, China

यह थीम पार्क चीन के कुन्मिंग में है, जो साउथ चाइना की पहाड़ी पर बना है। यहां आपको सिंगिंग और डांसिंग शो देखने को मिलेंगे। इस पार्च को बौने लोगों की थीम पर बनाया गया है। 

5. Pedro Land, Dillon, South Carolina

पेड्रो लैंड साउथ कैरोलिना के ढिल्लोन में है। यहां आपको बहुत सी अजीबो गरीब चीज़ें देखने को मिल जाएंगी।

Punjab Kesari