शरीर से आती है इस तरह की आवाजें तो न करें इग्नोर!

punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2017 - 11:51 AM (IST)

बिजी लाइफस्टाइल में हम लोग इस कदर फंस चुके है कि शरीर में होने वाले अलग-अलग बदलावों को अक्सर पहचान नहीं पाते है। हमारे शरीर में कई ऐसी गतिविधियां होती है जिन्हें हम लोग अनदेखा करके बैठ जाते है लेकिन क्या आपको पता है कि हमारी यहीं लापरवाही हमारे लिए कितनी बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है। आइए जानते है कि हमारे शरीर से आने वाली अलग-अलग आवाजों का क्या असर पड़ता है। 

 

- खर्राटे
सोते समय बहुत से लोगों को खर्राटे लेने की आदत होती है। अक्सर हम लोग इसको इग्नोर करके बैठ जाते है। दरअसल, मोटापे के कारण गले की मेम्ब्रेन में रुकावट  आ जाती है जिससे खर्राटे आने लगते है। इससे  डायबिटीज और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। 

-जोड़ों का चटकना
अक्सर हमारे जोड़ों से चटकने की आवाज आने लगती है। ऐसा जोड़ों में लिक्विड की कमी होने के कारण होता है, जिससे गठिया या आर्थराटिस जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। अगर आपके जोड़ों से भी ऐसी आवाजे आती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

- पेट में गुड़गुड़ाहट


कई बार हमारे पेट से आवाज या गुड़गुडाहट आने लगती है। दरअसल, खाली पेट या ओवर इटिंग के कारण डाइजेशन की समस्या हो सकती है। अगर पेट में सूजन या दर्द हो तो लिवर की समस्या हो सकती है। 

- जबड़े की आवाज


जब हम लोग कुछ खट्टा, गर्म या ठंडा खा लेते है तो जबड़े और दांतों से अजीब सी आवाज आने लगती है। ऐसा ऊपरी और नीचे वाले जबड़े का अलाइनमेंट बिगड़ने के कारण होता है, जिससे जबड़े लॉक होने लगते है। 

- नाक से सीटी की आवाज 
सर्दी, जुकाम और साइनस के काऱण नाक से सीटी की आवाज आने लगती है जिसका कारण कार्टिलेज में रूकावट आना है।  

- कान में सनसनाहट


कान में सनसनाहट की आवाज आने का कारण है कान में पानी या कोई कीड़ें का घुस जाना। इसके अलावा कान में फंगल इंफैक्शन के कारण भी ऐसा हो सकता है। अगर आप ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते है तो भी यह समस्या हो सकती है। 
 

Punjab Kesari