228 से 65 किलो पर आया शख्स, बस 2 चीजों की ही बनाई रुटीन

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 01:51 PM (IST)

आजकल बहुत से लोग अपने बड़ रहे वजन को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में इससे पीछा छुड़ाने के लिए न जाने क्या-क्या उपाय अपनाते हैं, बावजूद इसके वे अपना वजन कम नहीं कर पाते। वजह लोग इमोशनली तो अपना वजन कम करना चाहते हैं मगर मेंटली खुद को इस बात के लिए प्रिपेयर नहीं कर पाते। मगर आज हम आपको एक ऐसे शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने अपना वजन 165 किलो तक कम किया।

जिंदगी थे परेशान

जैक मूर नाम का यह शख्स अपने बड़े हुए वजन को लेकर बहुत ही परेशान थे। हालांकि उन्हें खुद में आई इस ट्रांसफॉर्मेशन पर अभी भी यकीन नहीं हो पा रहा है। बढ़ते हुए वजन के चलते जैक ने बहुत साल डिप्रेशन में रहने के चलते अपना वजन कम करने का प्लान किया और काफी हद तक वह इसमें सफल भी हुए।

परिवार को लेकर चिंतित

2013 में फूड प्वॉइजनिंग के चलते जैक को पूरे 8 दिन अस्पताल में बिताने पड़े। जैक अस्पताल के बेड पर पड़े दिन-रात यही सोचते थे कि अगर उनके मोटापे ने उनकी जान ले ली, तो उनकी बीवी और बच्चों का क्या होगा। अंत में परिवार को खो देने के डर से जैक ने अपने अंदर हिम्मत जुटाई और अपना वजन कम करने की ठानी।

सिगरेट, शराब और मीठे का सेवन बंद

सबसे पहले जैक ने सोडा पीना, सिगरेट पीना और मीठा खाना बिल्कुल बंद कर दिया। वो अपनी डाइट में कार्ब और स्टार्च पर ध्यान देने लगे।

न्यूट्रिशन से किया संपर्क

डाइट में बदलाव के साथ-साथ जैक ने न्यूट्रीशन से भी संपर्क किया। उनके न्यूट्रीशन नें जैक को सफेद मीट के जगह रेड मीट खाने की सलाह दी। जैक ने बताया कि इन छोटे-छोटे बदलाव के बाद ही उन्हें खुद में बदलाव महसूस होने लगा।

सबसे ज्यादा इन चीजों से दिखा फर्क

धीरे-धीरे जैक ने मीट की जगह चिकन खाना शुरु कर दिया। अब जैक सिर्फ चिकन और मछली खाना ही पसंद करते हैं। इसके अलावा वह अपनी सेहत के लिए फायदेमंद चीजों के अलावा और कुछ भी खाना पसंद नहीं करते। इसी के साथ जैक ने बड़ी प्लेट में खाने की जगह छोटी प्लेट में खाना शुरु किया। 3 हैवी मील्स लेने की बजाय उन्होंने 5 शॉट मील्स अपनी डाइट में शामिल किए। जैक ने बताया कि इन दो बदलावों ने उनका वजन बहुत जल्द कम किया।

सर्जरी भी थी जरुरी

इतना ज्यादा वजन होने की वजह से जैक को गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी की भी जरुरत पड़ी। उनका वजन इतना ज्यादा था कि उन्हें चलने फिरने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में हार्ड-वर्कआउट और सैर करके वजन कम करना उनके लिए आसान काम नहीं था, इसलिए उन्हें गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी करवानी पड़ी। मगर उसके बाद जैक ने वॉक करना शुरु कर दिया। जैक हर दिन करीब 10,000 स्टेप चलते थे। जिसे वो आज भी फॉलो कर रहे हैं।

उपलब्धि से बेहद खुश

अपनी हिम्मत और कड़ी मेहनत से जैक 228 किलो से आज 63 किलो वजन तक पहुंच चुके हैं। उन्हें अपनी इस उपलब्धि खुशी के साथ-साथ नाज भी महसूस होता है। जैक आए दिन अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर डालते रहते हैं और लोगों को वेट लॉस के लिए प्रोत्साहित करते नजर आते हैं।

Content Writer

Harpreet