Weight Loss के लिए रोज सुबह खाली पेट पीएं Apple Cider Vinegar, जानें इसके अन्य फायदे

punjabkesari.in Monday, Jul 12, 2021 - 03:33 PM (IST)

भारत में मोटापा एक आम समस्या बन गई है। पुरूषों और महिलाओं में दोनों में यह समस्या तेजी से बढ़ती जा रही हैं। अगर आप भी लंबे समय से अपने वजन को कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आप Apple Cider Vinegar का इस्तेमाल कर सकते हैं। एप्पल साइडर विनेगर यानि सेब का सिरका वजन घटाने में काफी मददगार है। वेट लाॅस करने के लिए अगर आप  रोज सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पीते है तो बहुत जल्द आप मोटापे की समस्या से निजात पा सकेंगे। आईए जानते हैं एप्पल साइडर विनेगर सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है- 



एप्पल साइडर विनेगर की खासियत- एप्पल साइडर वेनेगर वेट लाॅस करने में सबसे कारगार है। इसमें सेब के ऐसे कई गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। दूसरे सिरके के मुकाबले सेब का सिरका वेट लाॅस करने में ज्यादा फायदेमंद होता है।  इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। एप्पल साइडर विनेगर पीने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है।

ऐसे पी सकते हैं एप्पल साइडर विनेगर- 
एप्पल साइडर विनेगर को आप सलाद या किसी ड्रिंक में डालकर पी सकते हैं। कई लोग खाने की डिश में इसका इस्तेमाल करते हैं। 

एप्पल साइडर वेनेगर के फायदे

डायबिटीज के लिए लाभदायक- एप्पल साइडर वेनेगर डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान है।  एप्पल साइडर वेनेगर पीने से डायबिटीज  कंट्रोल होती है, आपको बतां दें कि शरीर में हाई ब्लड शुगर लेवल होने से वजन बढ़ता है। अगर आप एप्पल साइडर वेनेगर पीते हैं तो इससे शुगर कम हो जाता है, वहीं शरीर में फैट स्टोर करने का काम इंसुलिन हार्मोन करता है और Apple Cider Vinegar इंसुलिन को टैप करने में बी मदद करता है।

चर्बी को घटाए- शरीर में मोटापे की वजह अकसर चर्बी होती है। सेब का सिरका शरीर से एक्स्ट्रा फैट को गलाकर कम करने का काम करता है। वहीं कई रिसर्च में भी यह पता चला है कि एप्पल साइजर वेनेगर पीने से शरीर में वसा की मात्रा कम हो जाती है।  

भूख मिटाएं- एप्पल साइडर वेनेगर में एसिटिक एसिड होता है जिससे भूख कम लगती है। इसे पीने से दिमाग में फुल होने के संकते जाते हैं और आप ज्यादा खाना खाने से बचते हैं, जिससे मोटापा कम होता है। 

शरीर में एक नहीं ब्लकि कई तरह से फायदेमंद है एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर के एक नहीं ब्लकि कई फायदें है। वजन कम करने के अलावा यह यीस्ट इनफेक्शन, डैंड्रफ, यूटीआई, अर्थराइटिस जैसी समस्याओं में भी काफी हेल्पफुल है।  सेब का सिरका वजन कम करने के साथ-साथ आपकी एसिडिटी, एसिड रिफ्लेक्शन कम करने में भी सहायक है। इतना ही नहीं घुटनों या जोड़ों के दर्द में भी ये बहुत फायदेमंद है। इससे हमारे शरीर का PH लेवल सही रहता है।

एप्पल साइडर वेनेगर पीने का तरीका 
वजन कम करने के लिए आप Apple Cider Vinegar को रोज सुबह खाली पेट पिएं। इसके लिए आप 2 चम्मच एप्पल साइडर वेनेगर लेना है इसमें आधा नींबू का रस, 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच पिंक सॉल्ट जिसे सेंधा नमक कहते हैं. इन चीजों को एक गिलास पानी में डालकर पी लें। 

Content Writer

Anu Malhotra