Weight Loss:वजन तेजी से घटाएंगी ये 3 सस्ती सब्जियां

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2019 - 12:48 PM (IST)

आज के जमाने में वजन काम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। 9 से 5 की ड्यूटी अक्सर हर इंसान को अपने ओवर वेट पर काम करने से रोकती है। हर कोई फिट रहना चाहता है पर अपनी डाइट पर कंट्रोल न कर पाना उनके इस फैसले का बाधक बन जाता है। ऐसे में अगर आपको पता चले कि कुछ ऐसी सस्ती सब्जियां है जो वजन को बढ़ने से रोकती है तो आपका वजन कम करना बहुत आसान हो सकता है। चलिए आपको ऐसी चार सस्ती सब्जियों के नाम बताते है जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।


घीया 

इसमें वसा यानि फैट और कोलेस्ट्रॉल बहुत कम है और यह वजन घटाने के लिए आवश्यक पानी और पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन के, विटामिन ए, विटामिन ई, आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। आप इसे उबाल कर ,इसका जूस बना कर पी सकती है ,आप इसका सेवन रोज भी कर सकती है या हफ्ते में तीन बार करने से लाभ मिल सकता है। 

तोरई

इस सब्जी में पूर्ण मात्रा में पोटैशियम पाया जाता यही जो वेट लूज़ करने में मदद करता है। यह चर्बी को फैलने से रोकता है। इसमें पर्याप्त विटामिन -ए आपको एक्टिव रखने में मदद कर सकते है जिससे मेटाबोलिज्म भी अच्छा होना शुरू हो जाता है। इसमें पूर्ण मात्रा में पानी पाया जाता है जो शरीर के पानी की कमी भी पूरी करता है। 

कद्दू

इसमें कैलोरी और फैट बहुत कम होते है। यह पोस्ट वर्कआउट मील के लिए सबसे बेहतर है। इसमें युक्त पोषक तत्व इम्युनिटी बढ़ाते है और पाचन क्रिया को भी बढ़ाने में मदद करते है। इसका जूस सबसे फायदेमंद साबित होता है।इसमें भरपूर फाइबर होते है जो बार बार भूक लगने से रोकते है। 


वजन बढ़ने के मुख्य कारण 

- अक्सर काम के चक्कर में आप सुबह का ब्रेकफास्ट करना भूल जाती है जिससे पेट में फैटी एसिड रिलीज़ होना शुरू हो जाते है जो चर्बी बढ़ाना शरू कर देता है। 
- पतले होने के कारण लोग डाइट करना शुरू कर देते है पर ऐसा करना गलत है,खाली पेट रहने से आपका मेटाबोलिज्म ख़राब होने लगता है जिससे वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। 
- नियमित भोजन न करने से भी वजन बढ़ने लगता है। 
- अपने लाइफस्टाइल को मेन्टेन रखने से आप अपना वजन कंट्रोल कर सकते है। 
    
   

Content Writer

Sunita Rajput