सर्दियों में कहीं बढ़ न जाए आपका वजन, चर्बी को आसानी से घटा देंगे ये 5 जूस

punjabkesari.in Tuesday, Nov 08, 2022 - 04:07 PM (IST)

बढ़ता हुआ वजन भी एक बहुत बड़ी समस्या बना हुआ है। इसके कारण डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। वजन कम करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं घंटों जिम में जाकर एक्सरसाइज, इंटरमिटेंट फास्टिंग आदि। लेकिन इन सब चीजों के बाद भी वजन कम नहीं हो पा रहा तो आप डाइट में कुछ जूस शामिल कर सकते हैं। तो चलिए बताते हैं ऐसे जूस जिनका आप सेवन कर सकते हैं...

गाजर टमाटर का जूस 

आप गाजर और टमाटर से जूस को डाइट में शामिल करके वजन कम कर सकते हैं। इसमें विटामिन-के, विटामिन-सी, फाइबर, पौटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस जूस का सेवन करने से हृदय स्वस्थ रहता है। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट को हैल्दी रखने में मदद करते हैं। रोजाना सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहेगा। गाजर और टमाटर के जूस में फाइबर की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है  जो आपका वजन कम करने में मदद करती है। आप किसी भी समय में इस सजूस का सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

कैसे बनाएं 

सामग्री 

टमाटर - 4-5
गाजर - 3-4
काली मिर्च - 1/4 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार
शहद - 1 चम्मच 

बनाने का तरीका 

. सबसे पहले टमाटर और गाजर धोकर काट लें। 
. इसके बाद एक बर्तन में पानी और नमक डालें। 
. पानी में गाजर और टमाटर को उबाल लें। 
. दोनों सब्जियों को पूरी तरह से पकाएं और ब्लैंड कर लें। 
. ब्लैंड करने के बाद आप इसका पेस्ट तैयार कर लें। 
. पेस्ट में पानी, शहद और काली मिर्च मिलाएं। 
. आपका सूप बनकर तैयार है। इसका सेवन आप कर सकते हैं। 

चुकंदर का जूस 

आप सर्दियों में चुकंदर का जूस बनाकर पी सकते हैं। चुकंदर स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी, फाइबर, नाइट्रेट्स, बेटानिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व भूख शांत करेंगे और आपका वजन भी नियंत्रित रखते हैं। चुकदंदर में पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। 

PunjabKesari

अनार का जूस 

अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स, पॉलीफेनोल्स और संयुग्मित लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है। इस जूस का सेवन करने से फैट बर्न होता है। अनार का जूस आपका मेटाबॉल्जिम स्तर भी बूस्ट करता है। यदि आप लंबे समय तक भूख से बचन चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अजवाइन का जूस 

अजवाइन का जूस आप सर्दियों में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें पाइनिन, क्युमिन, डाई पेन्टिन, निकोटिनिल एसिड पाया जाता है। यह आपके शरीर को हैल्दी रखने में मदद करते हैं। अजवाइन का जूस पीने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इसके अलावा आपका वजन भी नियंत्रित रहता है। 

PunjabKesari

सेब का जूस 

वजन घटाने के लिए सेब भी बहुत ही फायदेमंद होता है। 100 ग्राम सेब में 50 कैलोरी की मात्रा पाई जाती है जिसके कारण यह लौ कैलोरी फूड माना जाता है। आप दो कप कटे हुए सेब में एक चम्मच दालचीनी पाउडर और कटा हुआ चुकंदर मिलाएं। यह जूस आपके लिए फायदेमंद भी होगा और आपका वजन भी इससे नियंत्रित रहेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static