प्रैग्नेंसी के बाद एेसे पाएं परफेक्ट फिगर

punjabkesari.in Sunday, Mar 25, 2018 - 03:24 PM (IST)

नौ महीने तक शिशु मां की कोख में रहता है। जैसे- जैसे बच्चे के शरीर का आकार बढ़ता जाता है। वैसे ही  महिला के पेट का साइज भी बढ़ने लगता है। इसके साथ ही प्रैग्नेंसी के समय महिलाएं दूध, घी से बनी ताकतवर चीजें खाती हैं। इनको खाने से गर्भावस्था में शरीर का वजन बढ़ने लगता है। इसी कारण ज्यादातर महिलाएं डिलवरी के बाद यह सोच-सोच कर परेशान रहने लगती हैं कि अपने बढ़े हुए वजन को कैसे कम किया जाए। प्रैग्नेंसी के बाद बढ़े हुए वजन को योगासन से आसानी से कम किया जा सकता है। आज हम आपको वह आसन  बताएंगे जिनको करने से आसानी से गर्भावस्था के फैट को कम किया जा सकता है। 

 

1. Cobra Pose


प्रैग्नेंसी के बाद महिलाओं को कमर दर्द होना एक आम समस्या है। इस समस्या से निजात पाने के लिए भुजंगासन करना शुरू करें। इस आसन को करने से कंधों, रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।  इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक ढंग से होने लगता है। 

 


2. Tiger Pose


बाघ मुद्रा करने से पीठ दर्द की समस्या, हाथ-पैरो और कंधो की मांसपेशियों ठीक से काम करने लगती हैं। इसके साथ ही इस आसन को करने से वजन कम होने के साथ ही पांचन तंत्र मजबूत होता है।

3. Wide Legged Child’s Pose


पेट को कम करने के लिए यह आसन सबसे बेस्ट है। इस आसन को करने से कुछ ही महीनों में पेट कम होने लगता है। इसके साथ ही मन को शांति, तनाव से राहत और थकान कम होती है। 

 

4.Triangulation yoga


यह आसन पैरो, एड़ियों और हाथो को मजबूत बनाने के साथ ही मासपेशियों में कसाव लाने का काम करता है। रोजाना इस आसन को करने से पेट की चर्बी कम होने लगेगी।

Punjab Kesari