11 महीने में इस महिला ने घटाया 30 Kg वजन,  जानिए उनकी Fat To Fit जर्नी

punjabkesari.in Friday, Dec 20, 2019 - 10:27 AM (IST)

मोटापा एक ऐसी समस्या है जिससे न केवल आपकी सोशल लाइफ इफेक्ट होती है बल्कि आपका आत्म विश्वास भी काफी हद तक कमजोर पड़ जाता है। ऐसी ही एक कहानी है सोना नाम की लड़की की, जो बचपन से ही अधिक वजन की शिकार थी। स्कूल के बाद जब उन्होंने कॉलेज जॉइन किया तो दूसरी फिट एंड फाइन लड़कियों को देखकर उन्हें खुद से शर्म महसूस होने लगी। जिसके चलते उन्होंने अपना वजन कम करने की ठानी और काफी हद तक उन्होंने वजन कम कर भी लिया।

सोना ने बताया कि जब उनका वजन ज्यादा था तो उन्हें सबसे ज्यादा प्रॉबल्म हेल्थ इशूज की वजह से फेस करनी पड़ी थी। जिसके चलते कभी उनके घुटनों में दर्द रहता तो कभी उनसे ठीक से चला नहीं जाता, और तो और इतनी कम उम्र में उनका कोलेस्ट्रोल लेवल भी काफी हद तक बढ़ चुका था। मगर जैसे तैसे उन्होंने कॉलेज के दौरान अपना वजन कम कर लिया।

मगर शादी के बाद बच्चे हुए और उनका वजन फिर से बढ़ गया। जिसके चलते उन्हें लाइफ में फिर से वही कुछ फेस करना पड़ा। कोई उन्हें 4 बच्चों की मां कहकर बुलाता तो कोई छोटा हाथी। इस तरह न जाने उन्हें कितनी बार ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ा। जिसके चलते एक रात उन्होंने अपने पति से अपने बढ़े हुए वजन को लेकर बात शेयर की। हालांकि उनके पति को उनके बड़े हुए वजन से कोई परेशानी नहीं थी, मगर फिर भी उन्होंने कहा कि अगर वह वजन कम करना चाहती हैं तो इसमें उनकी ही भलाई होगी।

उसके बाद सोना ने अपना वेट कम करने की Journey शुरु की। जिसकी शुरुआत उन्होंने सैर से की, मगर कुछ ज्यादा फर्क न दिखने पर उन्होंने योगा क्लास एंड डाइटिंग की शुरुआत की। मगर उससे भी उन्हें कुछ ज्यादा फर्क नहीं दिखा, ऐसे में उन्होंने जिम जॉइन करने की ठानी। मगर शुरु-शुरु में उनको जिम में वर्कआउट करते वक्त भी शर्म महसूस होती थी। मगर इस बार उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर डटी रही।

सोना ने बताया कि उनकी वेट लॉस जर्नी बहुत ही डिप्रेसिव होने के साथ-साथ हास्य जनक भी रही। शुरु में जब उन्होंने जिम जॉइन किया तो उन्हें सेल्फी लेने में शर्म आती थी। वे दूसरी स्लिम फिट महिलाओं को देखकर शर्म महसूस करती थी। मगर धीरे-धीरे जैसे वह खुद वजन कम करती गईं उनमें भी हिम्मत और साहस बनता गया। जिसके चलते उन्होंने 30 किलो तक अपना वजन कम कर लिया और वो भी केवल 11 महीनों में।

आज वो अपना परफेक्ट वजन के साथ पूरा कॉंफिडेंट महसूस करती हैं। पहले उन्हें अपनी तस्वीर खिचवाने में शर्म महसूस होती थी। सेल्फी करते वक्त वह अक्सर दूसरी दोस्तों के पीछे छिप जाती थीं। मगर अब वो पूरे कॉफीडेंस के साथ अपनी फोटो क्लिक करवाती हैं और वह बेहद खुश भी हैं। 

Content Writer

Harpreet