Weekly Fashion: प्रियंका को लोगों ने कहा Lady Salman khan, ड्रेस को लेकर आलिया भी हुई ट्रोल

punjabkesari.in Sunday, May 12, 2019 - 01:21 PM (IST)

हर बार की तरह इस हफ्ते भी बॉलीवुड दीवाज एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक में दिखाई दी। इस हफ्ते दीवाज का वेस्टर्न और ट्रेडीशनल दोनों लुक देखने को मिलें। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस Week किन दीवाज का स्टाइल बेस्ट रहा और किसे अपने स्टाइल को लेकर ट्रोल होना पड़ा। 

सबसे पहले बात करते है एक्ट्रेस करीना कपूर खान की। एक इवेंट के दौरान करीना ने khaki और ऑलिव ग्रीन कलर ब्लॉक मिडी ड्रेस वियर की थी, जिसमें वह खूबसूरत दिख रही थी। करीना की यह ड्रेस सिंपल होने के साथ-साथ स्टनिंग भी थी।  

बॉलीवुड के लव बर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान आलिया ने पेस्टल कलर के टॉप और लैगिंग के साथ मैचिंग पेस्टल कलर का श्रग वियर किया था।

आलिया का यह लुक फैन्स को पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा this is ysl... seriously??? looking like a jhola🤣. 

आगे बात करते हैं करिश्मा कपूर की। करिश्मा को व्हाइट कलर के आउटफिट में देखा गया। उनका यह आउटफिट समर के लिए परफेक्ट था। 

फिल्म सिम्बा से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सारा अली खान हमेशा अपने ट्रेडीशनल लुक को लेकर चर्चा में रहती है। सारा ब्लू कलर की प्रिटेंड ड्रेस में नजर आई जिसमें वह खूबसूरत लग रही थी। 

बॉलीवुुड व हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस हफ्ते अपने मेट गाला लुक को लेकर सुर्खियों में रही। प्रियंका को एक इवेंट के दौरान ब्लू सूट में स्पॉट किया गया।

प्रियंका अपनी लुक को लेकर ट्रोल हो गई। एक यूजर ने लिए Day by day she turning into man. She looking weird specially around her neck.

 

वहीं एक अन्य यूजर ने तो उन्हें Lady salman khan कह दिया। 

                                                                                                

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मेट गाला इवेंट की पार्टी के दौरान येलो कलर की ड्रेस में नजर आईं, जो उनपर काफी सूट कर रही थी। 

एक इवेंट के दौरान अमीशा पटेल शॉर्ट्स में दिखी। 
 

Content Writer

Sunita Rajput