भूमि के शरारा सूट ने जीता दिल, सोनम दिखीं बीमार तो बेल्ट और स्किन को लेकर ट्रोल हुई सोनाक्षी-आलिया

punjabkesari.in Sunday, Aug 18, 2019 - 10:48 AM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन एक से बढ़कर एक नया फैशन ट्रेंड देखने को मिलता है जिसे लड़कियां फुल ऑन कॉपी भी करती हैं। कुछ हीरोइने अपनी ड्रेस से फैंस को खूब इंप्रेस करती हैं तो वही कुछ एक्ट्रेसेज को अपनी लुक के लिए ट्रोल भी होना पड़ता हैं। हर  बार की तरह इस हफ्ते भी हम आपको बेस्ट और worse ड्रेसेज के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं इस हफ्ते किन दीवाज का फैशन हिट रहा और किसका फेल।

- सबसे पहले बात करते हैं एक्ट्रेस भूमि पेंडनेकर की। भूमि ने इस बार अपनी देसी लुक से फैंस का दिल जीता। भूमि को पेस्टल कलर के शरारा सूट में देखा गया, जिसके साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया था। 

- एक्ट्रेेस ईशा गुप्ता ने चेक कलर का पैंट सूट पहना था, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स वियर किए। इस लुक में ईशा काफी खूबसूरत लग रही थी। 

- बॉलीवुड की फैशनिस्ता सोनम कपूर ने हाल में ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें उन्होंने ट्रेंच(trench) कोट पहना था। फैंस को सोनम का यह लुक कुछ पसंद नहीं आया।

एक यूजर ने लिखा What happened?.. You look sick वहीं अन्य ने लिखा, what are you eating now a days,looking buddhi day by day।

- धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित को येलो कलर के लहंगे में देखा गया। लहंगे के साथ उन्होंने व्हाइट कलर का दुपट्टा कैरी किया। वेडिंग फंक्शन के लिए माधुरी का यह आउटफिट परफेक्ट है। 

- एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी फिल्म मिशन मंगल को लेकर चर्चा में है। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान वह इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं। सोनाक्षी के इस आउटफिट पर बेल्ट लगी थी।

फैंस ने बेल्ट को लेकर सोनाक्षी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

- एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने ट्रेडीशनल लुक को लेकर लाइमलाइट में रही। उन्होंने ग्रीन कलर का लहंगा वियर किया था, जिसके साथ कानों में बालियां पहनी।

- एक्ट्रेस आलिया भट्ट को वेस्टर्न आउटफिट में देखा गया, जिसके साथ उन्होंने ओवरसाइज बालियां पहनी थी। फैंस को उनका लुक पसंद नहीं आया।

आलिया अपनी स्किन को लेकर ट्रोल हो गई।

एक यूजर ने कहा आलिया को अपनी स्किन की तरफ ध्यान देना चाहिए अन्य ने कहा Pata nehi ku😂 larki uski umarse Jada buddi lagtehe.

- टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने सोशल मीडिया पर कलरफुल ड्रेस में तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी। 

आपको हमाया यह पैकेज कैसा लगा और किसकी ड्रेस आपको ज्यादा पसंद आई कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Content Writer

Priya dhir