इन दीवाज के स्टाइल के आगे फीकी पड़ी प्रियंका-करीना, फैंस ने कहा- बेशर्म और बुढ़िया

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2019 - 11:01 AM (IST)

हर बार की तरह इस हफ्ते भी बॉलीवुड दीवाज एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक में दिखाई दी। इस हफ्ते दीवाज ज्यादातर ट्रेडीशनल लुक में स्पॉट हुईं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस Week किन दीवाज का स्टाइल बेस्ट रहा और किसे अपने स्टाइल को लेकर ट्रोल होना पड़ा। 

सबसे पहले बात करते है अनुष्का शर्मा की। अनुष्का को व्हाइट आउटफिट में स्पॉट किया गया।

अनुष्का का यह आउटफिट समर के लिए परफेक्ट है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है वह इटली के टस्कनी मेें पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ छुट्टियां मना रही हैं।

हाल में ही सोशल मीडिया पर उनकी नो मेकअप लुक सेल्फी वायरल हुई, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ा।

एक यूजर ने लिखा, My fav actress. But By zooming in.. she looks aged and can notice skin issues. वही अन्य ने लिखा, बुढ़िया लग रही हैं।

बॉलीवुड फैशनिस्ता सोनम कपूर को एयरपोर्ट पर इंडो-वेस्टर्न लुक में स्पॉट किया गया।

सोनम ने ऑल-व्हाइट आउटफिट के साथ कलरफुल स्लीव लेस श्रग कैरी किया। सोनम का यह लुक देखने में काफी स्टनिंग लग रहा था। 

आगे बात करते हैं एक्ट्रेस हिना खान की। हिना पिछले काफी समय से लाइमलाइट में है। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीर शेयर कर ही देती है। हाल में ही एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्हें प्रिटेंड ड्रेस के साथ मैचिंग हील्स वियर की।

ड्रेस के साथ हिना का मेकअप भी बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था। 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल में ही एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। फोटोशूट की वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक वीडिया में प्रियंका गोल्डन कलर की बेकलेस साड़ी में दिखी।

फैंस को प्रियंका का यह लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, Besharam। एक अन्य यूजर ने कहा, This is called over confidence.. bull shit। वही एक अन्य यूजर ने यह तक कह दिया कि वह शादी के बाद अपना कल्चर भूल चुकी है। 

जाह्ववी कपूर को ट्रेडीशनल लुक में देखा गया, जोकि उनपर सूट कर रहा था। 

नागिन फेम मौनी रॉय अपने एथनिक स्टाइल से हमेशा फैंस का दिल जीत लेती है। मौनी गोल्डन कलर के शरारा सूट में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी वियर की। 

Content Writer

Sunita Rajput