Weekly Fashion: करीना को लोगों ने कहा Aunty तो प्रियंका को कॉपी करने पर ट्रोल हुईं दीपिका

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2019 - 01:02 PM (IST)

हर बार की तरह इस हफ्ते भी बॉलीवुड दीवाज एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक में दिखाई दी। इस हफ्ते दीवाज का वेस्टर्न और ट्रेडीशनल दोनों लुक देखने को मिलें। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस Week किन दीवाज का स्टाइल बेस्ट रहा और किसका स्टाइल फ्लॉप हुआ। 

सबसे पहले बात करते है एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की। इन दिनों प्रियंका Newyork में हैं। आए दिन उनकी नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इन तस्वीरों में वह ज्यादातर वेस्टर्न लुक में ही दिखाई देती हैं। 

एक्ट्रेस काजोल एक इवेंट के दौरान पेस्टल कलर के अनारकली सूट में नजर आई, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। 

बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस करीना कपूर हाल में शूट के दौरान येलो आउटफिट में दिखी, जिसके साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ था। फैन्स को उनका लुक पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, She's looks like auntie now वही अन्य यूजर ने कहा Black belt would have made it look more gorgeous.

बॉलीवुड फैशनिस्ता सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ एक इवेंट में पहुंची, जहां उन्होंने येलो कलर की ड्रेस पहनी थी। इवेंट में सभी की निगाहें इस कपल पर रही।

आनंद सोनम के जूते का लेस बांधते नजर आए। आनंद और सोनम की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ब्लू ड्रेस पहनकर पार्टी में पहुंची। सोनाक्षी इस ड्रेस में स्टनिंग लग रही थी। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को हाल में ही एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दीपिका ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ डेनिम जीन्स वियर की थी। साथ में उन्होंने ब्लैक मैचिंग हील्स पहनी। दीपिका के फैन्स ने उन्हें copycat कहा।

एक यूजर ने लिखा, such a perfect copy of PRIYANKA CHOPRA🤣...copy cat. वहीं अन्य यूजर ने कहा, She is already too tall why to wear such a long heels on top of that, it makes her giraffe।

आखिर में बात करते हैं विद्या बालन की। विद्या ने इस बार भी अपने ट्रेडीशनल लुक से लोगों का दिल जीता। 

आपको इन दीवाज का लुक कैसा लगा हमें कमेट्स बॉक्स में जरूर बताएं। 

Content Writer

Sunita Rajput