Weekly Fashion: जाह्नवी को लोगों ने कहा Copy Cat तो प्रियंका को मिली स्टाइलिस्ट बदलने की सलाह

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2019 - 12:23 PM (IST)

हर बार की तरह इस हफ्ते भी बॉलीवुड दीवाज एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक में दिखाई दी। इस हफ्ते दीवाज का वेस्टर्न और ट्रेडीशनल दोनों लुक देखने को मिलें। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस Week किन दीवाज का स्टाइल बेस्ट रहा और किसे अपने स्टाइल को लेकर ट्रोल होना पड़ा। 

सबसे पहले बात करते है एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की। कैटरीना इन दिनों भारत फिल्म की प्रमोशन में बिजी है। फिल्म के सॉन्ग लॉच इवेंट पर कैटरीना ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की साड़ी वियर की थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। 

धड़क फेम एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर हाल में ही एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई।

इस दौरान जाह्नवी एथनिक वियर में नजर आईं। लोगों ने उन्हें कॉपी cat कहा, एक यूजर ने कमेंट किया, copy cat of sara style। वही अन्य ने कहा, मैंडम सारा को कॉपी करना छोड़ दो। 

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट को व्हाइट शॉर्ट kurte में स्पॉट किया गया। आलिया की यह ड्रेस समर के लिए परफेक्ट है। 

बॉलीवुड की हॉट मॉम करीना कपूर खान बेटे तैमूर के साथ नजर आई। बेबो ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ रिप्ड डेनिम जीन्स वियर की थी, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी।

साथ में उन्होंने हेयरबन किया था और ब्लैक शेड्स लगाए थे।

आगे बात करते है एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की। प्रियंका इन दिनों कांस फेस्टिवल को लेकर सुर्खियों में है।

प्रियंका के साथ उनके पति निक भी इस इवेंट का हिस्सा बने। इस दौरान प्रियंका को fendi  की ड्रेस में देखा गया, जिसके साथ उनका मेकअप बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा था। एक यूजर ने कमेंट किया Bhut he jada worst look kase ready hotye।

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, She needs a better stylist😑😖😖😖😖

बॉलीवुड फैशनिस्ता सोनम कपूर ने इस बार अपने ट्रेडीशनल लुक से लोगों को इंम्प्रेस किया। सोनम ने गोल्डन कलर का आउटफिट वियर किया था, जिसके साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की। वेडिंग के लिए सोनम का यह लुक परफेक्ट था। 

अपनी फिटनेस के लिए चर्चा में रहने वाली शिल्पा को इस हफ्ते वेस्टर्न आउटफिट में देखा गया। शिल्पा पर यह आउटफिट अच्छा लग रहा था। आपको इन दीवाज का लुक कैसा लगा हमें कमेंट्स बॉक्स में जरूर बताएं।

Content Writer

Sunita Rajput