Mouni को देखकर यूजर्स बोले- हड्डियों का ढांचा, Bold तस्वीरें शेयर कर खूब ट्रोल हुई Lisa

punjabkesari.in Sunday, Aug 22, 2021 - 06:32 PM (IST)

हर बार की तरह इस हफ्ते भी हम आपके लिए लेकर आए है पूरा वीक की फैशन रिपोर्ट। इस बार बी-टाउन में वेस्टर्न से ज्यादा ट्रेडीशनल का क्रेज दिखा। खुशी कपूर का मिरर वर्क लहंगा हो या हिना खान की 50 हजार की प्रिंटेड साड़ी, खूब लाइमलाइट में रही। हालांकि, कई एक्ट्रेस बोल्डनेस के चक्कर में खूब ट्रोल भी हुई। चलिए आपको भी दिखाते बेस्ट और वर्स्ट फैशन रिपोर्ट।

बेस्ट की बात करें तो इस हफ्ते कंगना के सूट और मौनी का अनारकली खूब पसंद किया गया जो रक्षाबंधन के खास मौके के लिए बेस्ट है। 

जबकि मौनी अपने बिकिनी लुक को लेकर खूब ट्रोल भी हुई। एक यूजर्स बोला- कपोषित एक्ट्रेस तो दूसरे ने लिखा- हड्डी और सर्जरी का ढांचा।

शहनाज गिल ब्राइट पिंक सलवार सूट में सबको अपने फैशन का मुरीद बना ले गई।

वहीं निक्की तंबोली और रूबीना दिलायक को फेस ऑफ फैशन का सामना करना पड़ा। निक्की ने रूबीना का मास्क कॉपी किया और चर्चा में गई।

तारा सुतारिया धोती साड़ी में लाइमलाइट बटोर ले गई। तारा के लुक के आगे खुशी का लहंगा स्टाइल भी फीका पड़ गया।

इस बार तो राखी सावंत के घुंघराले बालों ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। वहीं निक्की तंबोली के कपड़ों से ज्यादा लोगों ने निक्की के लिप्स को नोटिस किया और बोले- लिप्स सर्जरी करवाई है शायद, ये बनेगी अगली आयशा टाकिया।

लीजा हेडन ने बेबी को ब्रेस्ट फीडिंग करवाते हुए बोल्ड तस्वीर शेयर की तो लोगों ने उनकी भी खूब क्लास लगाई। बोले- यह भी कोई शोऑफ करने की चीज है। वहीं एक यूजर्स बोला- कुछ शर्म आनी चाहिए ये भी कोई पोस्ट करने वाली चीज है।

जबकि रिया कपूर की वेडिंग लुक भी खूब चर्चा में रही। रिया को दुल्हन के लिबाज में देखकर यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया। एक बोला-भगवान किसी को ऐसी दुल्हन ना बनाए। वहीं दूसरे ने लिखा- ये भी कोई दुल्हन है, इससे अच्छी तो सोनम दिख रही है।

Content Writer

Sunita Rajput