Wedding: हर फंक्शन में नई लुक में दिखें Neil Nitin Mukesh

punjabkesari.in Wednesday, Feb 15, 2017 - 06:08 PM (IST)

फैशनः बॉलीवुड के एक्टर  नील नितिन मुकेश की शादी हाल ही में रुक्मिणी सहाय के साथ हुई है। पिछले साल सगाई करने के बाद इन दोनों ने इस साल शादी करने का फैसला किया और अब दोनों पति-पत्नी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी से पहले इस जोडे ने प्री वैडिंग फोटो शूट भी करवाया। जिसकी तस्वीरें इंटरनैट पर अपलोड भी हो गई हैं। जिनमें दोनों बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। 
 

नील और रुक्मिणी ने शादी के फंक्शन मेंहदी,संगीत,क़ॉकटेल और वैंडिग के मौके पर डीजाइनर आउटफिट्स वियर किए। इसके अवाला शादी के हर मौके पर कार्ड से लेकर डैकोरेशन पर खास ध्यान दिया गया था। इस जोड़े ने मैच करते कलर कंबीनेशन में डीजाइनर और ट्रैडीशनल आउटफिट्स वियर किए थे। 
 

मेंहदी के फंक्शन में नील ने डीजाइनर कृष्णा मेहता के आउटफिट्स वियर किए। क्लासिक स्टाइल सिंल्क फैबरिंक में पिंक कलर का कुर्ता और ऑरेंज कलर की जैकेट पर गोल्डन जरदोजी वर्क किया हुआ था। इस दौरान रूकमणी ने लाइट पिस्ता ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ था। जिस पर गोटा पट्टी वर्क किया हुआ था। 
 

कॉकटेल पार्टी में भी हर किसी का ध्यान इन दोनों की आउट फिट्स पर ही था। इस दौरान नील ने क्लासी टू बटन ग्रे कलर का सूट वियर किया हुआ था,वहीं रुकमणी ने elegant lilac-coloured का विकटोरियन स्टाइल गाउन वियर किया था। 
 

इसके अलावा शादी के मौके पर भी दोनों ने डीजाइनर ट्रैडिशनल आउटफिट्स ही वियर किए थे। शादी के दिन नील शेरवानी में और रूकमणी गोल्डन और रैड कलर के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थी। शादी के बाद नील और रुकमणी आमची मुबंई पहुंचे। इस दौरान  नील बहुत कूल ड्रैस में दिखाई दिए। वहीं उनकी पत्नी ने पिस्ता ग्रीन कलर का कुर्ता और प्लाजो पहना हुआ था। प्री वैडिंग फोटेशूट और शादी के हर फंक्शन से लेकर मुंबई वापसी तक यह कप्पल बहुत खूबसूरत लग रहा था। 


 

Punjab Kesari