Bridal Fashion: कलीरे व चूड़े के यूनिक डिजाइन (See Pics)

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2020 - 11:21 AM (IST)

शादी में परफेक्ट दिखने के लिए आउटफिट, मेकअप, ज्वैलरी और फुटवियर ही नहीं बल्कि चूड़ा व कलीरे भी खास होने चाहिए क्योंकि इससे दुल्हन का रूप और भी सुंदर नजर आता है। दुल्हन को चूड़ा शादी के कई महीनों बाद तक पहने रखना होता है इसका चयन भी सावधानी से करना चाहिए, ताकि शादी के बाद भी नई-नवेली दुल्हन का लुक कायम रहे। वहीं शादी के अवसर पर पहने गए कलीरे भी दुल्हन की खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं। ऐसे में अगर आपकी शादी भी जल्द होने वाली है तो लेटेस्ट डिजाइन के ही चूड़े व कलीरे चुनें।

दुल्हन का चूड़ा हो खास
लाल चूड़ा

आप अपने लिए कुछ इस तरह का चूड़ा भी ले सकती हैं क्योंकि यह आउटफिट्स के साथ सूट बैठता है।

 

ड्रैस से मैचिंग

यदि प्लेन से अलग हटकर कुछ स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो नग वाले कंगनों का चयन बेहतर होगा। यह मैटल और लाख दोनों में ही आते हैं। आप मैटल वाले कंगनों के बीच में लाख के नग वाले कंगन ट्राई कर सकती हैं।

पिंक कलर का चूड़ा

लैवेंडर कलर का चूड़ा 

कलर कंट्रास्ट चूड़ा

ऑरेंज कलर का चूड़ा 

बोटल ग्रीन कलर का चूड़ा

व्हाइट कलर का चूड़ा

मैजेंटा कलर का चूड़ा 

 

पिच कलर का चूड़ा

बीकानेरी चूड़ा

शादी में पारंपरिक बीकानेरी कंगनों की डिमांड खास होती है। चटख रंगों के इन कंगनों की खासियत यह है कि इनका रंग फेड नहीं होता। लाल और महरून रंग के बीकानेरी कंगन उत्तर भारत में शादी के अवसर पर नई दुल्हन के लिए शुभ माने जाते हैं।

लिखवाए दिल की बात

इन दिनों जीवनसाथी का नाम चूड़े पर लिखवाने का ट्रेंड खूब देखने को मिल रहा है लेकिन आप चाहे तो चूड़े पर पार्टनर के नाम के साथ अपनी दिल की बात भी लिखवा सकती हैं।

मेहरून नाम वाला चूड़ा

व्हाइट नाम वाला चूड़ा

रैंड एंड गोल्ड नाम वाला चूड़ा

पिच एंड ब्लू कलर कंट्रास्ट चूड़ा

कलीरों की शान
पॉम-पॉम वाले कलीरे

अगर आप अपनी शादी में परफेक्ट लुक पानी चाहती हैं तो हाथों में पॉम-पॉम वाले कलीरे कैरी करें। ये कलीरे गोल्डन कलर में आते हैं, जिनपर रंग-बिरंगे पॉम-पॉम लगे होते हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत भी लगते हैं।

घूंघरू वाले कलीरे

आजकल लड़कियां घूंघरू वाले कलीरे भी बेहद पसंद कर रही हैं। जहां इसकी आवाज सभी खुश कर देती हैं वहीं इन्हें पहनने से आपको क्लासी लुक भी मिलता है।

फूलों वाले कलीरे

अगर आपको हैवी ज्वैलरी पहनना पसंद नहीं है तो आप अपने हाथों में फूलों वाले कलीरे भी पहन सकती हैं। जहां ये कलीरे देखने में काफी स्टाइलिश लगते हैं वहीं फूलों की भीनी-भीनी महक आपके मूड़ को रिफ्रेश रखती हैं।

हैवी झूमर वाले कलीरे

अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो हैवी झूमर वाले कलीरें कैरी करें।

Content Writer

Sunita Rajput