शनि देव को प्रसन्न करना का अचूक उपाय, शनिवार को पहने इस रंग के कपड़े!

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2023 - 06:19 PM (IST)

शनिवार का दिन कर्मदाता शनिदेव को होता है। मान्यता  हैं इंसान के हर अच्छे -बुरे कर्मों का हिसाब शनि देव रखते हैं और उसका फल वो ही देते हैं। वहीं अगर शनि देव आपसे प्रसन्न हो को सारी परेशानियों का निदान भी कर देते हैं। चाहे आर्थिक हो, सामाजिक हो या पारिवारिक हो, सारी दिक्कतें खत्म हो जाती हैं।  लेकिन वहीं अगर शनि देव व्यक्ति पर नाराज हो जाएं या किसी पर शनि दोष लग जाए तो व्यक्ति राजा से रंक हो जाता है। व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो जाता हैं। इन रंग के कपड़े पहनकर आप शनि देव को प्रसन्न कर सकते हैं...

कौन से रंग हैं शनि देव को प्रिय

शनिदेव को नीला और काला रंग के कपड़े काफी पसंद है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को नीला और काला रंग का कपड़ा पहनें।  हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शनिवार के दिन अपने पर्स में नीले या काले रंग का कपड़ा भी रख सकते हैं। शनिवार के दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए काला रंग पहनना लकी माना जाता है।


वृश्चिक राशि के जातक अगर शनिवार के दिन काले कपड़े पहनते हैं तो उन्हें दांपत्य सुख की प्राप्ति होती है। शनिदेव की नियमानुसार पूजा और व्रत करने से शनिदेव की कृपा होती है और साथ ही सारे दुख दूर हो जाते हैं। शनिदेव की पूजा के दौरान तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल न करें, क्योंकि तांबा सूर्य का धातु होता है। इसके अलावा ध्यान रहे कि शनिदेव की पूजा में लाल रंग का कुछ भी न चढ़ाएं। शनिवार के दिन काली वस्तुओं को गरीब को दान करें। शनिदेव की कृपा होगी। शनिवार के दिन शनिदेव को काले तिल और काली उड़द भी चढ़ाएं। शनिदेव की पूजा करते समय साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें नहीं तो शनिदेव नाराज भी हो सकते हैं।

बिल्कुल ना पहनें इस रंग के कपड़े


जैसा कि अभी आपने जाना, शनिवार के दिन काला पहनने से शनि महाराज की कृपा बनी रहती और उसके हर कार्य शुभ होते हैं। अगर आपके पास काला कपड़ा नहीं है तो इस दिन गहरा काला, गहरा नीला, गहरा भूरा, गहरा हरा, जामुनी, बैंगनी, जो काला सामान दिखाई दे वैसे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इस दिन हल्के रंग का कपड़ा भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए नहीं तो घर में धन की बढ़ोत्तरी नहीं होती। न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव सूरत से काले हैं और ज्योतिष के अनुसार उन्हें काला, भूरा, नीला जैसे डार्क रंग बहुत पसंद हैं। शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए जातकों शनिवार के दिन डार्क रंग के कपड़े पहनने चाहिए।   
 

Content Editor

Charanjeet Kaur