शादी में अलग दिखने के लिए पहनें ऐसे मॉडर्न-ट्रेडिशनल कलीरे, खूब है  इनकी डिमांड

punjabkesari.in Sunday, Oct 24, 2021 - 11:05 AM (IST)

हर लड़की अपनी शादी में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है, तभी तो वह हर चीज की खरीदारी सोच-समझकर कर करती हैं। लहंगों, जूलरी और महंदी के साथ- साथ लड़कियों का भी खास ध्यान रखती हैं। अब वो ज़माना गया जब सालों साल एक ही तरह के कलीरे चलते हों। अब कलीरे एक ऐसी चीज बन गए हैं जो आपका पूरा लुक ही बदल देते हैं। 

आजकल दुल्हनें आम कलीरों की जगह फ्लोरल डिज़ाइन वाले बोल्ड और बड़े कलीरे या फिर कुछ अलग डिज़ाइन वाले कलीरों के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के कलीरे की बात की जाए तो उन्होंने मोतियों वाला कलीरा पहना था, जो देखने मेंं बेहद सुंदर लग रहा था। 

लाल चूड़ा और ज्वेलरी के साथ कलीरे उनकी लुक को  चार-चांद लगा रहे थे। अगर आपकी भी शादी होने वाली है तो इन लेटेस्ट डिजाइन्स के कलीरों से आइडिया लें सकती हैं। 

ज्यादातर कलीरे झूमर डिजाइन में देखने को मिलते हैं। अगर आप भी Traditional और  स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो इस  झूमर डिजाइन के कलीरों को  खरीद सकती हैं। 


फ्लोरल ज्वेलरी के साथ अब  फ्लोरल कलीरें भी खूब डिमांड में हैं। रंग-बिरंगे फूलों वाले कलीरें ना सिर्फ देखने में सुदंर लगते हैं बल्कि यह काफी लाइटवेट भी होते हैं। कुछ दुल्हनें  असली फूलों के बने कलीरें भी पहनना पसंद कर रही हैं। 


घुंघरू वाली पायल के साथ अब   घुंघरू वाले  कलीरे भी दुल्हनों को खूब पसंद आते हैं, वैसे तो  घुंघरू का फैशन काफी पुराना है, लेकिन कलीरे में यह डिजाइन काफी खूबसूरत दिखता है।


अगर आपको पारंपरिक लुक पसंद है तो  गोल्डन पत्तीदार कलीरे ट्राई  कर सकती हैं। ट्रेडीशन से जुड़ी दुल्हनाें के लिए यह पहली पसंद है। 

डोली स्टाइल कलीरे भी इन दिनों खूब डिमांड हैं। इन्हे वेडिंग थीम के अनुसार तैयार कर सकते हैं, जो देखने में काफी यूनीक लगते हैं। 

टैस्सल कलीरे भी एवरग्रीन है जो  खूबसूरत लुक देते हैं। झूमर स्टाइल वाले टैस्सल कलीरे सबसे बेस्ट ऑप्शन है क्योंकि यह लाइवेट के साथ स्टनिंग भी होते है।

Content Writer

vasudha