नवरात्रि के नौ दिन मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद, पूजा में पहने देवी के प्रिय रंगों के वस्त्र

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2023 - 05:15 PM (IST)

चैत्र शुक्ल महीने के नवरात्रि शुरु होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस बार नवरात्रि 22 मार्च से शुरु होने वाले हैं। इस दौरान 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, यदि विधि-विधान के साथ मां की पूजा की जाए तो जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस अलावा 9 दिनों में यदि मां के प्रिय रंगों के वस्त्र पहने जाएं तो मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन से दिन किस रंग का वस्त्र पहनना शुभ होता है...

पहले दिन 

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजा के दौरान नारंगी, गुलाबी, लाल और रानी रंग पहनना शुभ माना जाता है। इससे जातक की सारी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 

दूसरे दिन 

नवरात्रि का दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन जातकों सफेद, क्रीम और पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस रंग के कपड़े पहनने से व्यक्ति के जीवन की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

तीसरे दिन 

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन केसरिया, लाल, पीले रंग के कपड़े पहनकर मां की पूजा करना शुभ मानी जाती है। मान्यताओं के मुताबिक, इससे जीवन में सुख और आरोग्य मिलता है। 

चौथे दिन 

नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा का माना जाता है। मां कुष्मांडा को प्रकृति की देवी कहते हैं इसलिए इस दिन हरा, पीला, भूरा और क्रीम रंग पहनना शुभ माना जाता है। 

पांचवा दिन 

नवरत्रि का पांचवा दिन मां स्कंदमाता का माना जाता है। मां की पूजा के लिए लाल, हरे, सफेद कपड़े पहनने शुभ माने जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इससे जातको को संतान सुख के साथ आरोग्य ज्ञान मिलता है। 

छठा दिन 

छठे दिन मां कात्यानी की पूजा की जाती है। मां कात्यानी देवी की पूजा के लिए जातकों को नारंगी, गेरुआ, लाल, मेहरुन, गुलाबी रंग पहनकर मां की पूजा करनी चाहिए। इससे गृहस्थ जीवन में आने वाली कोई भी परेशानी दूर होती है और करियर में भी लाभ मिलता है। 

सातंवा दिन 

नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि का माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन तंत्र साधना भी की जाती है। मां की पूजा में आप बैंगनी, नीला, आसमानी और स्लेटी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। माना जाता है कि इससे जीवन में आने वाली सारी परेशानियां दूर होती हैं। 

आठवां दिन 

नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी का माना जाता है। मां को सफेद रंग बहुत ही पसंद है। मां की पूजा में आप सफेद, गुलाबी, केसरिया रंग के कपड़े भी धारण कर सकते हैं। 

नौवां दिन 

नवरात्रि का आखिरी और नौंवा दिन मां सिद्धिदात्री का माना जाता है। मां को सिद्धियों की देवी कहा जाता है। पूजा के लिए आप लाल, नारंगी या फिर गुलाबी रंग के कपड़ें पहन सकते हैं। 

Content Writer

palak