लहंगे के साथ Second Dupatta को लेकर ना हो कन्फ्यूज, यहां से लीजिए आइडियाज

punjabkesari.in Wednesday, Dec 08, 2021 - 02:15 PM (IST)

शादियों का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया पर वेडिंग ट्रैंड भी खूब वायरल हो रहा हैं। हालांकि पहले समय के मुकाबले आज के ब्राइडल फैशन में काफी बदलाव आ गया है। फिर बात चाहे दुल्हन के लहंगे की हो या मेहंदी की। लड़कियां समय-समय के साथ ब्राइडल फैशन में बदलाव करती रहती हैं।

आजकल दुल्हनों में डबल दुपट्टा ड्रैपिंग का ट्रेंड है। मॉर्डन ब्राइड्स ना सिर्फ डबल दुपट्टे के साथ रॉक करती है बल्कि एक और रंग के साथ ब्राइडल लुक में एक पॉप भी डाल सकती है। बता दें कि डबल दुपट्टे का ट्रैंड मशहूर भारतीय डिजाइनर सब्यसाची ने शुरू किया था।

चूंकि लड़कियां आजकल लाल से हटकर पिंक, यैलो, ग्रीन , ब्लू कलर के लहंगे भी पहनती है इसलिए उन्हें समझ नहीं आता कि उसके साथ कौन-से कलर का दुपट्टे अच्छा लगेगा। परेशान ना हो क्यों हम आपको यह मुश्किल आसान करने वाले हैं। आज हम आपको लहंगे के साथ लहंगे के साथ Second Dupatta के कुछ यूनिक कॉम्बिनेशन दिखाएंगे, जिससे आइडिया लेकर आप भी अलग दिख सकती हैं।

इस दुल्हन की तरह आप भी लाल लहंगे के साथ बनारसी स्टाइल फिरोजा दुपट्टा वियर कर सकती हैं।

इस दुल्हन ने अपने लाल जरदोजी वर्क लहंगे के साथ एक फ्रेश फ्लोरल दुपट्टा जोड़ा, जो उनके पूरे लुक को अलग दिखा रहा है।

इस दुल्हन ने अपने गुलाबी लहंगे के बॉर्डर की लेस व कढ़ाई से मिलता जुलता ब्लू कलर का दुपट्टा वियर किया है, जो उसे एलीगेंट लुक दे रहा है।

डिफरेंट लुक चाहती हैं तो लाल या गुलाबी लहंगे के साथ पीले दुपट्टे वियर करें और अपने ब्राइडल लुक में ताजगी और पॉप कलर एड करें।

अपने ब्राइडल लुक को अलग दिखाने के लिए आप ग्रीन एंड पिंक कॉन्बिनेशन भी चुन सकती हैं।

अगर आप पर्पल कलर का लहंगा पहन रही है तो आप उसके साथ लैवेंडर कलर का दुपट्टा ले सकती हैं।

Peach + Yellow का कॉम्बिनेशन भी मॉर्डन दुल्हनों के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

Content Writer

Anjali Rajput