शीशा बनेगा धन वृद्धि का सूत्र, जानिए किस दिशा में लगाना है शुभ
punjabkesari.in Friday, Apr 11, 2025 - 12:08 PM (IST)

नारी डेस्क: हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर में सुख-शांति बनी रहे और धन-संपत्ति में लगातार वृद्धि हो। इसके लिए हम कई उपाय करते हैं जैसे पूजा-पाठ, वास्तु के नियम, और छोटे-छोटे टोटके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ सही दिशा में शीशा लगाने से भी आपकी तिजोरी भर सकती है और घर में समृद्धि का वास हो सकता है? आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार शीशा लगाने की सही दिशा, इसके फायदे और कुछ जरूरी सावधानियां।
शीशा कहां लगाना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व (North या North-East) दिशा में शीशा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। यह दिशा कुबेर की मानी जाती है, जो कि धन के देवता हैं। जब आप शीशा उत्तर दिशा में लगाते हैं तो यह घर में धन-लक्ष्मी के आने का मार्ग खोलता है और पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है।
क्यों शुभ मानी जाती है यह दिशा?
उत्तर दिशा को जल तत्व से जोड़ा जाता है, जो शुद्धता, प्रवाह और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक है। यह दिशा घर में धन, समृद्धि और नए अवसर लेकर आती है। कुबेर का वास इसी दिशा में माना जाता है, इसलिए अगर शीशा सही ढंग से लगाया जाए तो यह आर्थिक दृष्टि से बेहद लाभदायक हो सकता है।
फायदे क्या-क्या होते हैं?
आर्थिक वृद्धि: घर में धन का प्रवाह तेज होता है, आमदनी में बढ़ोतरी होती है।
तिजोरी भरी रहती है: खर्च से ज्यादा सेविंग होती है, और तिजोरी खाली नहीं होती।
पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है: घर में तनाव कम होता है और मन शांत रहता है।
नए अवसर मिलते हैं: नौकरी, बिजनेस और करियर में अच्छे मौके मिलते हैं।
ये भी पढ़े: प्यार में सबसे Lucky होती हैं ये 3 राशियां, मिलती है फिल्मी स्टाइल मोहब्बत
किन बातों का ध्यान रखें?
शीशा हमेशा साफ और दाग-धब्बे रहित होना चाहिए। शीशे में घर का मुख्य दरवाजा या किचन नहीं दिखना चाहिए। शीशा टूटा या दरार वाला नहीं होना चाहिए, इससे नेगेटिव एनर्जी आती है। शीशा इतनी ऊंचाई पर लगाएं कि उसमें व्यक्ति का सिर पूरा दिखे, अधूरा प्रतिबिंब अशुभ माना जाता है। दक्षिण या पश्चिम दिशा में शीशा लगाना वर्जित होता है, इससे धन हानि हो सकती है।
तिजोरी के पास शीशा लगाना कैसा रहेगा?
अगर आप चाहते हैं कि तिजोरी हमेशा भरी रहे, तो तिजोरी को उत्तर दिशा में रखें और उसके सामने इस तरह से शीशा लगाएं कि उसमें तिजोरी का प्रतिबिंब साफ दिखे।
यह उपाय ऐसा माना जाता है कि धन दोगुना-चौगुना बढ़ने लगता है।
आसान उपाय और टोटके
सुबह शीशे को गुलाब जल से पोंछने से घर में शुद्ध ऊर्जा बनी रहती है।
शीशे के पास लक्ष्मीजी या कुबेर की फोटो रखने से और अधिक शुभ फल मिलता है।
शीशे के सामने कभी भी जूठे बर्तन या कूड़ादान न रखें।
तो अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी तिजोरी लबालब भरी रहे और धन-दौलत में वृद्धि हो, तो आज ही घर की उत्तर दिशा में शुभ तरीके से शीशा लगवाएं।