गर्मियों में ट्राई करें जाह्नवी की ये कुर्ती और दिखें कूल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 28, 2018 - 05:16 PM (IST)

गर्मियों में महिलाएं ज्यादातर कुर्ती, मैक्सी या फिर खुले-खुले कपड़े पहना पसंद करती है। वहीं कुछ लड़कियां वैस्टर्न ड्रैस में अपने आपको ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करती है लेकिन रोजाना एक ही लुक ट्राई करके लड़कियां बोर भी हो जाती है। ऐसे में बैस्ट ऑप्शन है कुर्ती। कुर्ती को आप जींस, चूड़ीदार, सलवार या फिर प्लाजो के साथ ट्राई कर सकती है, जो आपको कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक देगी। अगर आप कुर्ती डिजाइनर के बारे में सोच रही है तो बॉलीवुड की अपकमिंग एक्ट्रैस जाह्नवी कपूर की कुर्तियां देख सकते है और उन्हीं की तरह खूबसूरत दिख सकती है। 

आज हम आपको जाह्नवी कपूर के कुछ कुर्ती डिजाइन बताएंगे, जिन्हें मॉडर्न और टीनएज गर्ल्स भी ट्राई कर सकती है। 


1. नेकलाइन एम्‍ब्रॉयडरी लुक 


जाह्नवी की तरह ब्‍लैक नेकलाइन एम्‍ब्रॉयडरी कुर्ती को चूड़ीदार या प्लाजो के साथ ट्राई करें और इसके साथ पंजाबी जूती वियर करें। 

 

2. प्रिंटेड कुर्ती 


गर्मियों में लोग प्रिंटेड कपड़े पहनना अधिक पसंद करते है क्योंकि यह कूल लुक देते है तो क्यों न इस बार जाह्नवी की तरह प्रिंटेड कुर्ती के साथ मैचिंग प्लाजो ट्राई किया जाए। 

3. चिकनकारी वर्क कुर्ती 


आप चिकनकारी वर्क कुर्ती को जींस के साथ भी ट्राई कर सकती है। इसके अलावा कई बार जाह्नवी को चिकनकारी एम्‍ब्रॉयडरी कुर्ती में देखा होगा, जो गर्मियों के लिए बैस्ट ऑप्शन है। 

4. मल्टी कलर कुर्ती 


यह कुर्ती डिजाइन भी आपके लुक को सूट करेगा। आप चाहें तो इसे प्लाजो या जींस के साथ ट्राई कर सकती है। 

5. व्हाइट कुर्ती के साथसलवार 


आप जाह्ववी की तरह व्हाइट कुर्ती के साथ व्हाइट सलवार और कोई भी डार्क कलर का दुपट्टा कैरी कर सकते है। 

Punjab Kesari