Decor Trend: बैंबू डैकोरेशन से दें घर को इको-फ्रेंडली लुक

punjabkesari.in Wednesday, Jul 28, 2021 - 03:20 PM (IST)

बैंबू प्लांट ना सिर्फ घर की शोभा बढ़ाता है बल्कि वास्तु के अनुसार, इससे घर में सुख-शांति भी आती है। वहीं, आजकल लोगों में बांस से बने फर्नीचर, एक्सेसरीज और सजावट का क्रेज भी खूब देखने को मिल रहा है। बांस से बनी चीजें ना सिर्फ इको-फ्रेंडली होती है बल्कि इससे घर को डिफरेंट लुक मिलता है। वहीं, बांस से बनी चीजें पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचाती हैं।

आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इको-फ्रेंडली बैंबू को अपनी डैकोरेशन का हिस्सा बना सकते हैं।

बांस का बेड ना सिर्फ दिखने में खूबसूरत होता है बल्कि यह लंबे समय तक भी चलता है।

प्रवेश द्वार पर मेहमानों के स्वागत के लिए आप इस तरह बैंबू को डैकोरेट कर सकते हैं।

आप दीवार डिवाइडर के लिए बांस का उपयोग कर सकते हैं।

इंटीरियर में थीम जोड़ने के लिए बांस से बना एक लटकन लैंप एक अच्छा तरीका है।

एक अलग डाइनिंग माहौल के लिए  बांस डाइनिंग टेबल सेट का प्रयोग करें।

घर के लिए बांस रैक चुनें जो एक ही स्थान पर जूते, कपड़े या तौलिये रखने के काम आएगा।

बांस बाथरूम डिजाइन भी आपके इको-फ्रेंडली घर के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

अगर आप बांस का बेड नहीं लगाना चाहते तो बिस्तर के पीछे बांस हेडबोर्ड बनाकर लगा सकते हैं।

प्लांट या घर की दूसरी चीजों को शो करने के लिए आप बैंबू का इस तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput