Decor Ideas: कुशन से करें लिविंग रूम का मेकओवर

punjabkesari.in Thursday, May 20, 2021 - 01:35 PM (IST)

लिविंग रूम के लुक को बदलने के लिए आप सबसे पुरानी तरकीब इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें ज्यादा खर्च भी नहीं होगा। इसके लिए आपको बस अपने सोफे के आकार, रंग को ध्यान में रखते हुए कुशन रखने हैं। घर में कुशन तो हर कोई रखता है तो क्यों ना इससे डैकोरेशन भी कर ली जाए। सोफे व बेड पर रखे कुशन सिर्फ आराम ही नहीं देते बल्कि इससे घर की शोभा भी बढ़ती है। चलिए आपको बताते हैं कुशन से लिविंग रूम को डैकोरेट करने के आइडियाज...

स्ट्राइप्स, फ्लोरल या सॉलिड कलर जैसी बेस थीम वाले कुशन को सोफे पर सजाएं

सोफे पर ओवरसाइज्ड स्क्वायर और डिफरेंट पैटर्न वाले कुशन रखें।

आप अलग-अलग साइज और पैटर्न वाले कुशन से भी लिविंग रूम को अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं।

इसके लिए बस अलग-अलग प्रिंट में 4-5 कुशन रखें लेकिन एक ही थीम में। साथ ही सेंटर में एक छोटा, आयताकार कुशन रख दें।

अपने सोफे पर बोल्ड प्रिंट के साथ कुशन रखकर आप घर को लग्जरी लुक दे सकते हैं।

सिंपल सोफा सेट को डिफरेंट दिखाने के लिए इमोजी (Emoji) डिजाइन्स वाले कुशन भी रख सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput