15 अगस्त के मौके पर बच्चों में जगाएं देशभक्ति की भावना, ये है बेस्ट 5 टिप्स

punjabkesari.in Saturday, Aug 14, 2021 - 08:53 PM (IST)

15 अगस्त भारत देश के लिए एक बड़ा ही अहम दिन है। भारत की आजादी के उत्सव को मनाने के लिए पूरे देश में तिरंगा फहराया जाता है। 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास का  सबसे बड़ा दिन है।  इस दिन भारत को अंग्रेजों के शासन से आजादी मिली थी, इसलिए इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए पूरा देश अपने अपने अंदाज में इसे सेलिब्रेट करता है। इस दिन कोई तिरंगा ड्रैस पहन, तो कोई तिरंगा टोपी पहने दिखाई देता है वहीं घरों में महिलाएं इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए तिरंगे के कलर में डिशेश बनाती है। वहीं बच्चे इस दिन देशभक्ति के गीत गाकर और फौजी ड्रैस पहन इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं।

वहीं दूसरी तरफ, कोरोना काल में लगाए गए लाॅकडाउन के चलते जहां इस बार देश के स्कूलों में बच्चे 15 अगस्त सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगे वहीं आप घर बैठे ही बच्चों को देशभक्ति के बारे सिखा सकते हैं आज हम आपकों इससे से संबंधित कुछ टिप्स बताएंगे जिनके जरिए आप अपने बच्चों को देशभक्ति सिखा सकेंगे आईए जानते हैं- 

मातृभाषा से प्यार करना सिखाएं-
भारत बहुत सारी भाषाओं का देश है, मुख्य तौर पर भारत में 13 भाषाएं बोली जाती हैं जिनमें से हिंदी अंग्रेज़ी,बंगाली,मराठी,तेलुगू,तमिल, गुजराती, उर्दू, कन्नड़, ओड़िया, मलयालम, पंजाबी और संस्कृत भाषाएं शामिल है। लेकिन भारत की मातृ भाषा हिंदी है इसलिए अपने बच्चों को इसके बारे में बताएं, जिससे उनमें अपने देश को लेकर लगाव बढ़े। बच्चों को मातृभाषा का सही ज्ञान देने के लिए टेक्नोलॉजी और किताबों का भी सहारा ले सकते हैं।

तिरंगे के बारे में दें यह जानकारी-
स्कूल से दूर घर बैठे बच्चों को आप तिरंगे के बारे में बताएं, घर में बच्चे जो देखते हैं वहीं सबसे पहले सीखते हैं। इसलिए शुरू से ही बच्चों को अपने देश के प्रीतक चिन्हों के बारे में जानकारी दें जैसे कि राष्ट्रीय ध्वज, अशोक स्तंभ समेत अन्य जरूरी चीजों का सम्मान करना सिखाएं। इसके अलावा बच्चों को बताएं कि कैसे ये चीजें हर भारतीय नागरिक की जिंदगी में अहम भूमिका निभाती हैं।

देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर जवानों के बारे में बताएं-
बच्चों के अंदक देशभाक्ति जगाने के लिए उन्हें हमारे देश के वीर जवानों के बारे में बताए जिन्होंने भारत देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।  ऐसे में उनकी शहादद को याद करने और बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए सच्चे देशभक्तों की घरों में तस्वीर लगाएं। उनकी वीर गाथाओं के किस्से अपने बच्चों को सुनाएं।


 

15 अगस्त के महत्व के बारे में बताएं-
घर बैठे बच्चों को इस अवसर पर 15 अगस्त के महत्त्व के बारे में बताएं। उन्हें बताएं कि कैसे  देशवासियों को आजादी बरसों की मेहनत के बाद मिली, इसलिए ये बेहद कीमती है।  इसके लिए देशभक्ति की ​कविताएं, वीडियो और दूसरी चीजों की मदद लें। आप चाहे तो बच्चों को घर के बड़े बुजुर्गों के पास बैठाएं इस बारे में वो बच्चों को बेहतर बता पाएंगे। 

मनोरंजन के जरिए सिखाएं बच्चों को देशभक्ति-
15 अगस्त के इस शुभ अवसर पर बच्चों को देशभक्ति सिखाने के लिए रचनात्मक चीजों का सहारा लें सकते हैं। आजादी के जश्न के लिए आप बच्चों को  गीत-संगीत और डांस आदि के जरिए भी उनमें देशप्रेम जगाने की कोशिश कर सकते हैं। 
 

Content Writer

Anu Malhotra