शुगर पेशेंट के लिए फायदेमंद तरबूज के बीज, जानें खानें का सही तरीका

punjabkesari.in Friday, Apr 16, 2021 - 10:31 AM (IST)

गर्मियों में तरबूज का सेवन काफी अच्छा होता है। तरबूज खाने से हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। लेकिन क्या आप जानते हैं तरबूज का बीज जिसे खाते समय ज्यादातर लोग उसे फेंक देते हैं, वह कितना गुणकारी है। तरबूज के बीज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। चलिए आपको बताते हैं तरबूज के बीज के फायदे और खाने का तरीका ...

पाए जाते हैं ये पोषक तत्व

तरबूज के बीज के फायदे जानने से पहले ये जानन बेहद जरूरी है कि इसमें कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं। तरबूज के बीज प्रोटीन और विटामिन के अच्छे स्त्रोत तो हैं ही, इसके अलावा इसमें ओमेग-3 और ओमेगा-6, जस्ता, तंबा और मैग्नीशियम जैसे पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं।

इन बीमारियों में लाभकारी-

शुगर पेशेंट के लिए फायदेमंद

जिन लोगों को डायबिटीज की बीमारी है उनके लिए तरबूज का बीज काफी अच्छा है। इसके सेवन से शरीर में ब्ल्ड शुगर लेवल कम होता है। शुगर पेशेंट को तरबूज के बीजों से बनी चाय पीनी चाहिए।

प्रजनन प्रणाली में लाभकारी

तरबूज के बीज यौन कमजोरी की समस्या से पीड़ित पूरुषों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके बीजों में जस्ता पाया है जो पुरूषों की प्रजनन प्रणाली को बेहतर बनाता है। बीजों का सेवन तरबूज खाते समय या अलग से भूजकर किया जा सकता है।

दिल के लिए अच्छा

तरबूज का बीज दिल से जूड़ी बीमारी को ठीक करने में काफी अच्छा होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। ये दिल के दौरे और स्ट्रोक को कम करने में मददगार है। साथ ही यह ऑक्सीजन की कमी को भी पूरा करता है।

हड्डी ये लिए जरूरी

बड़ती उम्र के साथ हड्डियों से जुड़ी कई बीमारियां होती हैं। एक कप भुने हुए तरबूज के बीज का रोज सेवन करने से हड्डियों से संबंधित रोगों में काफी राहत मिलती है।

बालों और स्किन के लिए फायदेमंद

तरबूज का बीज बालों और स्किन के लिए भी फायदेमंद हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व बालों के विकास के लिए अच्छे होते हैं। साथ ही तनाव दूर करने में भी ये अच्छा होता है। वहीं भुना हुआ तरबूज का बीज खाने से मुंहासे भी कम होते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput