किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं खरबूजा, इम्यूनिटी को करता है मजबूत

punjabkesari.in Tuesday, May 16, 2023 - 03:00 PM (IST)

गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा जरूरी होता है पानी पीना। क्योंकि पानी की कमी से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है जिसके चलते आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जिस कारण आपको अपने खान-पान का पूरा ख्याल रखना पड़ेता है। ऐसे में आप कुछ हेल्दी फूड्स डाइट में शामिल कर सकते है जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो। जैसे तरबूज, खीरा, ककड़ी, आम, लीची के अलावा खरबूजा इस मौसम में आने वाले फलों में से एक है। बात करें खरबूजे की तो इसका स्वाद और सुगंध बहुत ही अच्छी होती है। इसमें पाए जाने वाली विटामिन सी, बी1, बी6 पोटेशियम, फोलेट, कॉपर, मैग्नीशियम और डायट्री फाइबर जैसे पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखते हैं। इसका सेवन करने से शरीर ठंडा भी रहता है और सेहत को कई तरह के फायदे भी मिलते हैं। तो चलिए जानते है इसके सेवन से हमे क्या फायदे हो सकते है।

कब्‍ज में फायदेमंद

खरबूजे में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर पाया जाता है। जिससे डायजेशन अच्‍छा होता है और कब्‍ज की समस्‍या दूर रहती है।

दिल के लिए फायदेमंद

खरबूजे का नियमित रूप से सेवन करने से दिल संबंधी बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। इसमें मौजूद एडिनोसिन शरीर में खून को पतला करता है, जिससे रक्त गाढ़ा होने से बचा रहता है। साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है, जिससे आप हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक जैसी प्रॉब्लम्स से बचे रहते हैं।

मजबूत हड्डियां व मांसपेशियां

विटामिन सी से भरपूर होने के कारण इसका सेवन हड्डिों व मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। साथ ही इससेस आप जोड़ों व गठिया जैसी समस्याओं से भी बचे रहते हैं। अगर आपको खरबूजा नहीं पसंद तो आप खरबूजे का शेक भी सकते है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

फोलिक एसिड अक्सर उन महिलाओं को देने की सलाह दी जाती है जो गर्भवती होने के लिए कोशिश या जो पहले से ही गर्भवती हैं। खरबूजे में भरपूर फोलेट होता है, जो गर्भवती महिलाओं में नए कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है और यह भ्रूण में ट्यूब विकारों को भी रोकती है।

किडनी के लिए फायदेमंद

किडनी स्टोन की समस्या से परेशान हैं तो खरबूजे का सेवन करें। खरबूजे में भूरपूर मात्रा में पानी और ऑक्सीकाइन होता है जो किडनी स्टोन की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

खरबूजे का सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। खरबूजे में विटामिन ए बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और मोतियाबिंद के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।

इम्यूनिटी के लिए बहुत अच्छा

इसको खाने से वायरस, बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है और ये इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Kirti