दो देशों के बीच में बंटा है हजारों मीटर लंबा ये Waterfall

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2017 - 05:16 PM (IST)

दुनिया एक से बढ़कर एक खुबसूरत झरनों से भरी पड़ी है लेकिन आज हम बात कर रहें है ऐसे एक झरने की जो दो देशों के बीच बंटा हुआ है। मोकानो फॉल्स के नाम से जाना जाने वाला ये झरना अर्जेंटीना और ब्राज़ील के बीज का बार्डर है। ये दुनिया का एक अकेला ऐसा वाटरफॉल है जो नदी के पैरलल में बहता है। इसकी खुबसूरती देख के हर कोई दंग रह जाता है। तो आइए इसके बारे में कुछ ओर इंटरस्टिंग बाते जानते है।

अर्जेंटीना और ब्राज़ील के बीच बह रहें इस झरने को दोनों देश में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। इसे अर्जेंटीना में मोकानो फॉल्स और ब्राज़ील में इग्वाजू फॉल्स कहा जाता है। ये झरना नदी के बराबर बहता है। इसकी लम्बाई 3 किलोमीटर और ऊंचाई 25 मीटर है। दोनों देशों के बीच में बह रहें इस झरने ने दूर तक प्रकतिक सीमा बनाई हुई है।

मोकानो फॉल्स की खासियत ये है कि इसका बहाव 5 महीने के लिए कम हो जाता है। इस दौरान लोग यहां पर वाटर स्पोर्ट करने के लिए आते है। इस झरने को अपनी तरफ करने के लिए दोनों ही देशों ने बहुत प्रयास किए। ये झरना पोस्डास शहर से 337 कि.मी और इगूजू फॉल्स से 332 कि.मी दूर बहता है।

इस खुबसूरत प्रकृतिक जगह पर दोनों देशों ने पार्क भी बनाए है। जंगलो से घिरे इस फॉल्स पर आजकल तेंदुए भी पाएं जाने लगे है। 1947 में यहां पर एक टर्वो स्टेट उद्यान बनाया गया था जो अब बंद हो चुका है। इसके अलावा अर्जेंटीना ने यहां पर मोकाना प्रोविंशियल नाम का एक पार्क बनाया था। विकेंड में टूरिस्ट यहां पर आकर एन्जॉय करते है। तीन हजार मीटर लम्बे इस झरने पर यहां के रहने वाले लोग स्विंमिंग पूल का मजा भी ले लेते है और इसके लिए उन्हें पैसे भी नहीं देने पड़ते है।

 

Punjab Kesari