खरबूजा खाने के बाद पानी का एक घूंट भी है जहर समान , जानिए क्यों?

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 03:37 PM (IST)

खरबूजा जितना स्वादिष्ट होता है उससे कहीं ज्यादा वह गुणों से भरपुर भी होता है। इसमें कई तरह के पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं जैसे की फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, बीटा-कैरोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, विटामिन ए, सी, पोटैशियम, फोलेट आदित। ये कई तरह की सेहत जुड़ी समस्याओं को रोकने के लिए कारगर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की एक्सपर्ट खरबूजे के बाद पानी ना पिने की स्लाह देते हैं। दरअसल,  खरबूजे में पानी, शुगर और फाइबर की मात्रा खूब ज्‍यादा होती है। इस वजह से एक्सपर्ट पानी न पीने की सलाह देते हैं। चलिए इसी के साथ आपको विस्तार से बताते हैं खरबूजे के बाद आपको क्यों पानी नहीं पिना चाहिए-

बढ़ सकता है ब्‍लड लेवल 

खरबूजा हाई ग्लाइकेमिक इंडेक्स फल में आता है। डायबिटीज अगर ज्यादा खरबूजा खाते हैं तो उनका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह के डायबिटीक के मरीज को इसे खाने से बचना चाह‍िए।

गर्भवती खाने से बचे 

इसके अलावा गर्भवती महिला को भी खरबूजा खाने से बचना चाहिए। इसे डाइजेस्ट करना मुश्किल होता है। इसे खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

डायरिया का डर 

खरबूजे में पानी के साथ भरपूर मात्रा में फाइबर के अलावा सोर्बिटोल नाम की शुगर भी होती है। इसके ज्यादा सेवन से गैस और डायर‍िया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हैजा होने का डर 

खरबूजा खाने के तुरंत बाद गलती से भी पानी नहीं पीना चाहिए। क्‍योंक‍ि इसमें मौजूद शुगर और पानी आंत में बैक्‍टीरिया पैदा करते हैं जिससे हैजा हो सकता है।

बढ़ा सकता है पित्त संबंधी 

खरबूज की तासीर ठंडी होती है। इसमें फाइबर और फोलिक एसिड जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। खाली पेट इसे खाने से पित्त संबंधी बीमारियां घेर सकती है।
 

Content Writer

Vandana