इस तरह Wash करें लिनेन की साड़ी, रंग और चमक दोनों रहेगी हमेशा बरकरार

punjabkesari.in Monday, May 15, 2023 - 05:57 PM (IST)

वेस्टर्न फैशन में हर दिन ही नए स्टाइल्स और ट्रेंड्स सामने आते रहते हैं। चाहे पुराने दौर की महिला हो या आज के जमाने की लड़की, साड़ी का क्रेज अलग ही लेवल पर है। लेकिन लिनेन साड़ी गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला फैब्रिक है। यह कॉटन से ज्यादा ड्यूरेबल फैब्रिक होता है। यह एक ईको-फ्रेंडली कपड़ा होता है और गर्मियों में चिलचिलाती धूप से आपके शरीर को ठंडा रखता है। हालांकि, ये कपड़ा थोड़ी केयर भी मांगता है, ताकि वो लंबे समय तक नया का नया बना रह सके। तो चलिए जानते है इसे लिनेन साड़ियों को धोने से लेकर उसे स्टोर करने के टिप्स।

लिनेन फैब्रिक की पूरी जानकारी रखें

यह बहुत हल्का कपड़ा होता है जोकि लिनेन फ्लैक्स फाइबर से बनाया जाता है और इससे हवा आराम से आर-पार हो सकती है। इतना ही नहीं इसे ड्रेप करना भी आसान होता है और ईको-फ्रेंडली और सस्टेनेबल फैब्रिक के कारण यह फैब्रिक काफी पॉपुलर है।


लिनेन की साड़ी धोने का तरीका

1 सबसे पहले 5-10 मिनट के लिए सेंधा नमक के साथ ठंडे पानी में लिनेन की साड़ी को भिगोकर रख दें। ऐसा इसलिए क्योंकि धोने के दौरान इसका रंग न निकले।
2 पहले- पहले जब आप इसे धोने लगे हो सकता है कि इसका रंग निकले। जोकि एक सामान्य सम्सया है। लेकिन इससे साड़ी का रंग फीका नहीं पड़ेगा। लिनेन से कलर ब्लीडिंग इसलिए होती है क्योंकि यह रंगाई प्रक्रिया के दौरान चढ़े ज्यादा रंग को हटाता है।
3 फिर ठंडे पानी में एक हल्का डिटर्जेंट या एक शैम्पू को मिलाएं। अब आप साड़ी को हल्के हाथों साफ करें जहां आपको लगे दाग है।
4 धोने के बाद बहुत ज्यादा न निचोड़ें। अगर आप ऐसा करेगे तो कपड़ा खराब हो जाएगा।  
5 धूप के नीचे सुखाने की बजाय छाया में सुखाएं। इससे आपकी साड़ी का रंग जल्दी फीका नहीं पड़ेगा।

 

लिनेन की साड़ी को आयरन कैसे करें?

1 साड़ी को प्रेस करने के लिए आयरन को लो-टेम्परेचर सेटिंग पर इस्तेमाल करें।
2अगर आपने साड़ी प्रेस करने के लिए बाहर दी है, तो उन्हें भी पहले यह बात समझा दें

लिनेन साड़ी को कैसे स्टोर करें?

1 ज्यादा नमी वाली जगह पर लिनेन की साड़ियां न रखें। क्योंकि यह अपने वजन से 20% तक ही नमी सोख सकती है।
2 इन्हें बार-बार एक ही तह पर मोड़ने से बचें। इससे एक जगह पर हमेशा के लिए क्रीज पड़ जाएगी और साड़ी खराब हो सकती है।
3 इस स्टोरिंग बैग या लटका कर रखना ज्यादा सही रहेगा।
4 ध्यान रहे साड़ियों को सावधानी से फोल्ड करके कॉटन बैग में स्टोर करें।
5 लिनेन एक ऐसा फैब्रिक है जो हर बार धोने के बाद बेहतर होता जाता है। इस कपड़े पर स्टार्च नहीं लगाना चाहिए।
6 यह कपड़े की सॉफ्टनेस पर असर डाल सकता है।



 

 

Content Writer

Kirti