ऑफिस में दिखना है स्टाइलिश तो इन ड्रेसेज से लें आइडियाज

punjabkesari.in Saturday, Sep 07, 2019 - 10:29 AM (IST)

आजकल हर कोई अपने स्टाइल को सबसे अलग रखना चाहता है। ऑफिस में भी लोग अपना परिचय पहले अपने लुक्स से देते है। बाद में उनके काम और उनका दूसरों से बर्ताव देखा जाता है। यहीं वजह है कि आप सब लोगों को अपने ऑफिस में अच्छे और फॉर्मल तरीके से अपने आपको प्रेजेंट करना होता है। हर दिन आप एक जैसे कपड़े अपने काम पर पहन कर नहीं जा सकते है। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे लुक्स लाए है जो आप काम पर जाते वक्त कॉपी कर सकती है। 

ब्लेजर विद सूट 

आपको कोई प्रेजेंटेशन देनी हो या अपने आपको सबसे फॉर्मल दिखाना हो,यह ब्लेजर सूट सबसे बेस्ट ऑप्शन है। 

ब्लेजर विद स्कर्ट 

यह लुक आपको सेक्सी और अपने काम के प्रति सीरियस दोनों दिखाएगा। आप इसके साथ होबो बैग टीमअप कर सकती है। 

साड़ी 

साड़ी का फैशन कभी पुराना नहीं होता है। आप कॉटन की साड़ी या तांत की साड़ी ही ऑफिस में पहने क्योंकि यह फैब्रिक आपको प्रोफेशनल लुक देता है। 

लॉन्ग कुर्ते 

आप ऐसे कुर्ते भी अपने काम पर पहन कर जा सकती है। यह आपको स्टाइल और कम्फर्ट दोनों प्रदान करेगा। 

कुर्ते और प्लाजो 

आजकल हर कोई इस लुक से बहुत प्रभावित है। इसे पहन कर आप भी बहुत खूबसूरत दिख सकती है। 

ब्लेजर मिडी 

यह आपके लुक को बहुत एलिगेंट और बेहतरीन दिखाएगा। इसके साथ आप बन कर सकती है। 

शर्ट और डेनिम 

आप हर तरह की शर्ट और उनके साथ डेनिम जीन्स टीमअप कर सकती है। इसके साथ ब्लेजर भी अच्छा लगेगा। 


लॉन्ग ड्रेसेज 

आप इन ड्रेसेज से बहुत प्रोफेशनल लग सकती है। यह इंडियन और वेस्टर्न टच दोनों एक साथ देने में शक्षम है। 

शर्ट एंड ट्रॉउज़र 

आप डार्क शर्ट के साथ लाइट ट्रॉउज़र पहन सकती है। 

Content Writer

shipra rana