साल 2020 में चाहिए खुशहाली और बरकत तो महिलाएं मानें ये 14 नियम

punjabkesari.in Sunday, Dec 29, 2019 - 01:39 PM (IST)

साल 2020 हर किसी की जिंदगी में खुशियां लेकर आए यही हम सबकी कामना है। ऐसे में वास्तु टिप्स इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे छोटे-छोटे वास्तु टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाने से साल 2020 आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। यही नहीं, ये वास्तु टिप्स आपके घर में सुख-शांति के साथ तरक्की भी लेकर आएंगे।

आइए जानते हैं कि नए साल मे क्या करें और क्या नहीं...

1. घर की औरत को सुबह स्नान करके मुख्य द्वार पर खड़े होकर सभी तरफ जल का छिड़काव करना चाहिए। इससे कर्जा उतरता है, साथ ही पैसों की किल्लत भी दूर होती है।

2. घर में कभी भी झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखें। साथ ही झाड़ू ऐसी जगह पर रखें, जहां से वो किसी को दिखाई ना दें। दरअसल, इसे लक्ष्मी का रुप माना जाता है इसलिए इसे हमेशा छिपाकर रखना चाहिए, अन्यथा घर में बरकत नहीं होती।

3. बिस्तर पर बैठ कर कभी खाना न खाएं, ऐसा करने से बुरे सपने आते हैं। वहीं आपकी यह आदत घर में दरिद्रता का कारण भी बनती है।

4. घर में जूते-चप्पल इधर-उधर बिखेर कर या उल्टे-सीधे करके नहीं रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार, इससे घर में अशांति का माहौल बना रहता है।

5. जब भी भोजन बनाएं तो पहली रोटी गाय के लिए निकाल दें। इससे घर में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होगी।

6. महिलाएं घर की लक्ष्मी होती है। ऐसे में उन्हें सूर्यअस्त के बाद सोना भी नहीं चाहिए। इससे न सिर्फ धन की कमी होगी बल्कि आपके पति की तरक्की में भी बाधा आएगी।

7. नए साल की शुरुआत में घर की साफ-सफाई अच्छी तरह करें। साथ ही घर में कभी भी जाले न लगने दें क्योंकि यह राहुदोष बढ़ाते हैं।

8. वास्तु शास्त्र के अनुसार, सास बहू के झगड़े खत्म करने के लिए घर में चंदन की बनी किसी भी भगवान की मूर्ति रखें। मूर्ति को ऐसे स्थान पर रखें, जहां सबकी नजर पड़ें। इससे घर में शांति और प्यार भरा माहौल बना रहेगा।

9. महिलाएं भोजन बनाने के बाद तवा, कढ़ाई अन्य बर्तन चूल्हे या गैस पर न रखें रहनें दें। इसके अलावा महिलओं को घर की दहलीज पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है।

10. शास्त्रों के अनुसार, महिलाओं को सुबह बिना नहाए रसोई में चूल्हा चोका नहीं करने चाहिए। दरअसल, भोजन अन्नपूर्णा का रूप होता है और किचन को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में महिलाओं को बिना नहाएं किचन में प्रवेश नहीं चाहिए।

11. सूरज डूबने के बाद महिलाओं के कंघी नहीं करनी चाहिए और न ही टूटे हुए बाल घर से बाहर फेंकने चाहिए। इससे घर पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा सूर्यअस्त के बाद झाड़ू-पोछा न लगाएं।

12. शास्त्रों में कहा गया है कि जहां शांत स्वभाव की महिला की अपने घर को स्वर्ग बना देती हैं वहीं उनका गुस्सा सबकुछ बिगाड़ भी सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू रखें। जिस स्त्री के घर में कलह-कलेश का माहौल बना रहता वहां माता लक्ष्मी का वास नहीं होता।

13. शादीशुदा महिलाओं को अपनी सिंदूर दानी, बिंदी, पायल और चूड़ी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। इससे ना सिर्फ आपके रिश्ते में प्यार कम होगा बल्कि यह आर्थिक हानि का कारण भी बनेगा।

14. नहाने के बाद सुबह शाम तुलसी को जल जरूर दें। इससे घर के सभी वास्तुदोष खत्म हो जाएंगे।

Content Writer

Anjali Rajput