पेंट करवाने का नहीं है समय तो वॉलपेपर से करें डैकोरेशन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2020 - 02:07 PM (IST)

त्यौहारों का सीजन शुरू हो चुका है। नवरात्री, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीवाली जैसे पर्व से घर में रौनक लगवाने वाली है। असल में त्यौहारों की रौनक तब बढ़ती है जब दीवारों पर पेंट करवाया जाता है। खासकर, दीवाली में तो हर कोई अपने घर की दीवारों को नए रंग से रंगता है लेकिन कोरोना के चलते कुछ लोग इस बार पेंट ना करवाने की सोच रहे होंगे। मगर, दीवारों पर पेंट नहीं होगा तो फेस्टिवल की फील कैसे आएगी?

परेशान ना हो अगर आपका पेंट करवाने का मन नहीं या आपके पास समय नहीं है तो आप वॉलपेपर की ऑप्शन चूज कर सकते हैं। आपको मार्केट में थ्री-डी टैक्सचर, कलर फुल वॉलपेपर जैसे कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपने घर के इंटीरियर के हिसाब से चुन सकते हैं।

वॉलपेपर ना सिर्फ घर की दीवारों को नया लुक देते हैं बल्कि आप इन्हें खुद भी आसानी से लगा सकते हैं। साथ ही इनका मार्केट प्राइज भी महंगे पेंट से कम होता है।

चलिए आज हम आपको मॉडर्न वॉलपेपर के कुछ यूनिक डिजाइन्स दिखाते हैं, जिनसे आइडियाज लेकर आप भी अपने घर की डैकोरेशन कर सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput