डिफरेंट वॉल डैकोरेशन आइडियाज

punjabkesari.in Tuesday, Oct 30, 2018 - 01:57 PM (IST)

फेस्टिवल सीजन में लोग अपने घरों की मरम्मत और पेंट इत्यादि करवाते हैं, ताकि घर को नया मेकओवर मिल सकें। घर को नया लुक देने में अहम भूमिका निभाती है दीवारें जिन्हें पेंट के बजाएं वॉल पैटर्न, वॉलपेपर या अन्य तरीके इस्तेमाल करके भी अट्रेक्टिव बनाया जा सकता है। इससे न केवल दीवारे खूबसूरत लगती है बल्कि घर को मॉडर्न टच भी मिलता है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में घर में पेंट करवाने की सोच रहे है तो इस आइडिया को साइड पर रख कुछ नया ट्राई करें। 
 

1. वॉल टेक्सचर 

Picture credits:vintage revivals.com

अपने घर की दीवारों को आकर्षित दिखाने के लिए वॉल टेक्सचर के डिफरेंट तरीके इस्तेमाल करें। आपको इंटरनेट पर वॉल को नया टेक्सचर देने के काफी आइडिया मिल जाएंगे। 

2. वॉल फ्रेम विद ट्री 

सुनी पड़ी दीवारों को सजाने के लिए उनपर ट्री डिजाइन बनाएं। फिर उसे फोटोफ्रेम के जरिए खूबसूरत लुक दें। 

आप इस आइडिया को लिविंग से लेकर बेडरूम की दीवारों पर ट्राई कर सकते है। 

3. वॉल पेपर आर्ट 

कलरफुल पेपर्स के जरिए फलॉवर्स बनाएं। फिर उन्हें घर की दीवार पर यूं डेकोरेट करें। यह आइडिया काफी आसान और किफायती है। 
4. मिरर डेकोरेशन 

अपने लिविंग रूम की दीवारों को आप छोटे-छोटे मिरर या इससे बनी एक्सेसरीज के साथ डेकोरेट कर सकते है जो काफी यूनिक आइडिया है। 

5. 3डी वॉल पेपर

3डी वॉल पेपर के जरिए भी घर को आकर्षित दिखाया जा सकता है। मार्कीट में आपको 3डी वॉल पेपर के काफी डिजाइन्स मिलेंगे जिन्हें आप अपने और बच्चों के रूम के मुताबिक लगवा सकते है। 

6. 3डी वॉल आर्ट

आप चाहे तो घर की दीवारों पर 3डी आर्ट करवा सकते है जो काफी यूनिक भी दिखेगा। 
7. वॉल लाइटिंग 

फेस्टिव सीजन में आप वॉल लाइटिंग के जरिए भी घर की रौनक बढ़ा सकते है। वॉल लाइटिंग के जरिए घर का माहौल भी रोमाटिंग बना रहेगा। 

8. वॉल क्लॉक

मार्कीट में आपको वॉल क्लॉक के काफी डिजाइन्स मिलेंगे जिन्हें आप अपनी पसंद क हिसाब से हर रूम में डेकोरेट कर सकती है। 

9. पुरानी प्लेट्स के साथ

घर में अक्सर पुराने बर्तन पड़े होते है जिन्हें हम रद्दी का हिस्सा बना देते है लेकिन आप इनके साथ भी वॉक पर अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते है। प्लेट्स को यूं दीवरों पर डेकोरेट करें।  

10. फोटोफ्रेम के साथ  

आप अपने घर की सुनी और खाली दीवारों को नया लुक देने के लिए फोटोफ्रेम या सिनरीज का इस्तेमाल कर सकते है जिससे घर को क्लासी लुक मिलेगा। 

 

Content Writer

Sunita Rajput