Decor Ideas: बुद्धा की पेंटिंग से सजाएं घर, आएगी खुशहाली- Nari

punjabkesari.in Thursday, Sep 27, 2018 - 10:54 AM (IST)

कुछ पेंटिंग और तस्वीरें घर की डैकोरेशन को बढ़ाने के साथ ही पॉजीटिव एनर्जी लाने का काम भी करती हैं। उन्हीं में से एक हैं बुद्धा की पेंटिंग। अगर आप घर की दीवारों के लुक में थोड़ा सा बदलाव करना चाहते हैं तो  बुद्धा की तस्वीरें लगा सकते हैं। इससे एक तो घर खूबसूरत लगेगा दूसरा मन को पॉजीटिव एनर्जी भी मिलेगी। 

साकारत्मक ऊर्जा के लिए

लीविंग रूम में लगाएं कलर फूल बुद्धा की पेंटिंग। ये साकारात्मक ऊर्जा लाने के साथ ही कमरे की पूरी लुक भी बदल देती है।

सफलता के लिए 

कार्यस्थल या दफ्तर में आप बुद्ध जी की पेंटिंग लगा सकते हैं। इसको लागने से व्यापार में समृद्धी और सफलता मिलती है। 

मनमुटाव मिटाने के लिए

बेडरूम में डेर सारी पेंटिंग लगाने से अच्छा है बुद्धा की तस्वीरों को लगाया जाए। इससे कमरे का माहौल शांतिमय होता है। इसके साथ ही कपल्स के मनमुटाव भी दूर होते हैं।

बेडरूम में आप इस तरह की पेंटिंग भी लगा सकते हैं।

Content Writer

Nisha thakur