बच्चों से करवाएं ये यूनिक Paper Crafts और घर की दीवारों को दें अट्रैक्टिव लुक

punjabkesari.in Saturday, Feb 26, 2022 - 01:53 PM (IST)

हर कोई अपने घर को अलग व खूबसूरत अंदाज से सजाने की कोशिश करता है। मगर इससे काफी खर्चा हो जाता है। ऐसे में आप चाहे तो घर की दीवारों को आकर्षित व खूबसूरत बनाने के लिए पेपर का सहारा ले सकती है।

इसकी मदद से आप कुछ यूनिक पेपर क्रॉफ्ट करके अपनी दीवारों को और भी सुंदर व अट्रैक्टिव बना सकती है।आप चाहे तो इसे बनाने के लिए  बच्चों की मदद ले सकती हैं। इससे आपके बच्चे घर पर बोर भी नहीं होंगे और कुछ नया सिखेंगे। चलिए जानते हैं पेपर से घर की दीवारें सजाने के कुछ टिप्स...

इसके लिए पेपर को लंबी-लंबी स्ट्रिप्स में काटें। फिर 2 स्ट्रिप्स को बीच से गोंद लगाकर गोल चिपकालें। इसतरह कई लड़ियां बना लें। अंत में एक स्टीक या लकड़ी इसे जोड़ दें।

कलरफुल पेपर के फूल बनाकर दीवारें सजाएं।

कलरफुल पेपर को दिल की शेप में काटकर धागे से जोड़े। उसके बाद इन्हें एक बड़ी लकड़ी से जोड़ लें।

इसके लिए तितली को काटकर दीवार को सजाएं।

कलरफुल पेपर के फूल बनाएं। फिर दीवार पर पेड़ बनाकर उसपर फूल चिपका दें।

 

 

 

pc: pinterest

Content Writer

neetu