शादी के अगले दिन नई नवेली दुल्हन पहनें Waist Belt साड़ी, देखिए लेटेस्ट डिजाइन्स

punjabkesari.in Wednesday, Feb 17, 2021 - 05:40 PM (IST)

कपड़ों में साड़ी का फैशन तो एवरग्रीन है। इसका फैशन कभी पुराना हो ही नहीं सकता है। आप अपनी पुरानी से पुरानी साड़ी को भी ट्रेंडी और नया लुक देकर पहन सकते हैं। इस सीजन में साड़ी के फैशन की बात करें तो वेस्ट बेल्ट स्टाइल साड़ी का ट्रैंड खूब देखा जा रहा है। इससे आप न सिर्फ ट्रेडिशनल साड़ी को मॉर्डन तड़का लगा सकती हैं बल्कि आप उसे हर बार नए तरीके से वियर कर सकती हैं। नई नवेली दुल्हन तो साड़ी में खूब जचती है ऐसे में शादी के बाद ससुराल में पहला दिन है तो लड़कियां ट्रेडिशनल के साथ साथ मॉर्डन लुक साड़ी पहन सकती है और लुक को चार चांद लगा सकती है। 

आप मौनी रॉय की तरह इस लुक को अपना सकती हैं। आप जो बेल्ट अपनी जीन्स के साथ वियर करती हैं उसे आप साड़ी के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। 

साड़ी के साथ मैचिंग गोटा पट्टी बेल्ट भी अच्छी लगेगी। 

अगर आपकी साड़ी एक दम सिंपल है तो उसे ग्रेसफुल दिखाने के लिए आप चौढ़ी बेल्ट भी लगा सकती हैं। 

फ्लोरल आज कल काफी पसंद किया जा रहा है और आप साड़ी पर फ्लोरल बेल्ट से भी उसे अच्छी लुक दे सकती हैं। 

रेड गोल्डन साड़ी है तो उसके साथ आप मैचिंग गोटा पट्टी बेल्ट के साथ साड़ी को नया लुक दें। 

शिल्पा शेट्टी का यह लुक भी जबरदस्त लुक देगा।

Content Writer

Janvi Bithal