Vogue Awards: बी-टाउन सितारों से सजी शाम, डीवाज ने अपने ग्लैमर से किया इम्प्रैस

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2017 - 02:12 PM (IST)

बॉलीवुड इंडसट्री में अवॉर्ड्स नाइट का आयोजन चलता ही रहता है। हाल में ही रविवार रात को वोग वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स का आयोजन रखा गया, जिसमें बी-टाउन के कई जाने-माने सितारे शामिल हुए। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रैस एेश्वर्या रॉय बच्चन  सोनम कपूर, आदिति राव हैदरी, राधिका आप्टे, अनुष्का शर्मा, कृति सेनन अन्य आदि एक से बढ़कर एक आउटफिट में नजर आईं। डीवाज के ग्लैमर और स्टाइल पर हर किसी की नजरें टिकी हुई थी। आइए देखते है उनकी कुछ तस्वीरें। 

 

ऐश्वर्या राय बच्चन के ब्लैक शीयर गाउन को सभी निगाहें थमी-की- थमी रह गईं। 

आदिति राव हैदरी Basil Soda के इम्ब्रायडरी गाउन में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने ब्राइट पर्पल लिप्स शेड लगाया। 

वहीं अनुष्का शर्मा डिजाइनर Falguni & Shane Peacock के सिल्वर वन-शोल्डर गाउन में दिखीं। 


बॉलीवुड फैशनीस्ता सोनम कपूर ने ग्रीन कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में अपना ग्लैमर दिखाया। 
इसी मौके के दौरान नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के साथ रेड कार्पेट पर नजर आईं। 

वहीं कृति सेनन Shivan & Narresh के वन-शोल्डर थाई-हाई स्लिट गाउन में नजर आईं। 

वहीं अथिया शेट्टी Sachin and Babi के रफ्फल स्टाइल गाउन में गार्जियस दिखीं। 
इसके अलावा गौरी खान भी Monisha Jaising के साड़ी गाउन में नजर आईं। 

वहीं ऐश्वर्या की नदद यानी श्वेता बच्चन वी-नेकलाइ ivory gown गाउन में काफी खूबसूरत लग रही थी। 

Punjab Kesari