Vogue 2019: जूतों को लेकर ट्रोल हुए एक्टर, किसी ने पहने गर्ल्स बूट्स तो किसी ने स्लिपर

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2019 - 11:25 AM (IST)

हाल ही में मुबंई में वोग वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2019 हुआ जिसमें कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए।थीम रेड होने की वजह से ज्यादातर एक्ट्रेस ने अपने बेस्ट रेड आउटफिट्स कैरी किए। दीवाज एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक में नजर आईं। हालांकि, कुछ सेलेब्स को अपने स्टाइल के कारण ट्रोल भी होना पड़ा। चलिए आपको बताते हैं अवॉर्ड्स नाइट में कौन-कौन पहुंचा और किसने क्या था पहना?

पहले बात करते हैं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की। अनुष्का ने चैक्ड पैंटसूट पहना थी जिसके साथ उन्होंने हाई पेंसिल हील ट्राई की लेकिन इस ड्रेसअप में अनुष्का कुछ खास इम्प्रेशन नहीं जमा पाई।

इवेंट में कैटरीना कैफ ने रेड बलून लुक गाउन पहना था, इसके साथ उन्होंने रेड ईयररिंग्स पेयर किए।

प्रेग्नेंट कल्कि कोचलिन भी इवेंट में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। उन्होंने इवेंट में कलरफुल श‍िमरी ड्रेस पहनी।

अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए मशहूर एक्टर रणवीर सिंह फिर एक बार फिर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने वोग के रेड कारपेट मेहरून कलर के फॉर्मल कपड़ों के साथ मरून कैप, ब्लैक शूज और हाथ में छड़ी लिए नजर आए।

सनी लियोनी ने भी अपने पति के साथ इवेंट में हिस्सा लिया और व्हाइट ड्रेस के साथ चोटी बनाई हुई थी।

सुरवीन चावला ने क्रीम कलर का वेस्टर्न आउटफिट कैरी किया था जो उन्हें खूबसूरत लुक दे रहा था।

वोग रेड कारपेट पर डायरेक्टर करण जौहर भी बिल्कुल अलग नजर आए। उन्होंने ब्लैक एंड यैलो चेक आउटफिट के साथ लड़कियों वाले ब्लैक हाई बूट्स कैरी किए जिस वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया।

वहीं, मिलिंद सोमन भी अपने फुटवियर की वजह से लोगों का अटेंशन गेन करते नजर आए। उन्होंने ब्लैक कपड़ों के साथ प्लेन लेदर स्लीर्प्स कैरी किए थे। ऐसे लग रहा थी जैसे वो जल्दी के चक्कर में शूज पहनना भूल गए हो।

वहीं पीच कलर के वन ऑफ शोल्डर में दीया मिर्जा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

राध‍िका आप्टे ने भी ब्लैक आउटफिट में अपने फैशन का जलवा बिखेरा।

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर का भी वोग के रेड कार्पेट डिफरैंट लुक देखने मिला। गोल्डन श‍िमरी ड्रेस में मानुषी बेद स्टनिंग लग रही थी।

दुलकर सलमान बहुत डैशिंग लग रहे है। 

सोनाली बेंद्रे का लुक तो धमाका मचा रहा है। 

 शिबानी देंदेकर कितनी एलिगेंट लग रही है। 

 जान्हवी कपूर ने खूब लाइमलाइट बटोरी।

वहीँ अनन्या इस लुक को लेकर ट्रोल हुई। 

Content Writer

Sunita Rajput