VOGUE 2019: शाहिद से विक्की कौशल तक, डॉपर लुक में नजर आए बॉलीवुड एक्टर

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2019 - 01:53 PM (IST)

कल रात मुंबई में हुए 10वें Vogue Beauty Awards में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की। सारी बॉलीवुड एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक आउटफिट में नजर आई। मगर बॉलीवुड एक्टर्स भी कुछ कम नहीं थे। उनकी स्वेगी ड्रेसिंग सेंस सबका ध्यान अपनी तरह खिंच रहीं थी। इस बार सभी एक्टर्स के लुक की बहुत सराहना हुई है। चलिए आपको उनके फैशनेबल लुक की एक झलक दिखातें है।

विक्की कौशल ने तो लड़कियों के दिलों को घायल ही कर दिया है। इस अवार्ड शो में उनका लुक बड़ा ही अलग और डैशिंग था। उनके ब्लेजर पर वेलवेट कट्स थे जो लुक को थोड़ा रॉयल टच दे रहे थे। लाइट पर्पल वेलवेट कट्स नेवी ब्लू कोट पर बहुत अच्छे लग रहे थे। फैशन के मामलें में इन्हें 100 में से 100 ही मिलेंगे। 

विक्की को जो नहीं पसंद करेगा वो तो सच में ही पछताएगा। 

शाहिद कपूर शादीशुदा है इसलिए लड़कियां इनपर थोड़ा कम ध्यान देना शुरू हो गई थी। मगर कबीर सिंह बनने के बाद इनकी हॉटनेस लड़कियां नजरअंदाज कर ही नहीं पाई। इस अवार्ड फंक्शन में इनके डॉपर लुक ने इनकी फीमेल फैंस की संख्या और बढ़ा दी है। 

शहीद अपने बाथरूम में ही फोटोशूट करवाना शुरू हो गए थे। 

आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना अपने बोहो-कूल अवतार में बड़े ही हैंडसम लग रहे है। 

आयुष शर्मा का यह ब्राउन लेदर जैकेट इनके लुक को बहुत कूल बना रहा था।   
 

Content Writer

shipra rana