पद्मविभूषण से सम्मानित हुई दिग्गज एक्ट्रेस वैजयंतीमाला, बोली - 'मेरी लिए बहुत बड़ी बात...'

punjabkesari.in Friday, May 10, 2024 - 12:46 PM (IST)

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस वैजयंती किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने समय में उन्होंने अपनी दमदार फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग के चलते फैंस उन्हें अब हाल ही में उन्हें पद्म विभूषण के साथ सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिनेमा इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए इस अवॉर्ड से नवाजा है। पद्म विभूषण हासिल करके वैजयंतीमाला बेहद खुशी थी। 90 साल की उम्र में इस सम्मान से सम्मानित होकर वह गर्व महसूस कर रही थी। 

'मैं भगवान का धन्यवाद करती हूं'

पद्म विभूषण से सम्मानित होने के खास मौके पर एक्ट्रेस ने कहा कि - 'मैं भगवान का धन्यवाद करती हूं। मुझे 1969 में पद्म श्री मिला था। अब पद्म विभूषण मिला है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है मैं पद्म विभूषण पाकर बहुत खुश और आभारी हूं। यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारत सरकार हैं जिन्होंने मेरी कला नृत्य के साथ-साथ फिल्मों को भी मान्यता दी है। मैं यह पुरस्कार पाकर बहुत खुश और विनम्र हूं।' 

PunjabKesari

रामलला की राग सेवा में किया था डांस 

वैजयंती माला एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ क्लासिकल डांसर भी रही हैं। उन्होंने इसी साल मार्च में रामलला की राग सेवा में अयोध्या में जाकर डांस किया था। 90 साल की उम्र में उन्होंने अपने दमदार क्लासिक डांस के जरिए सबका मन मोह लिया था। वैजयंती माला 50 और 60 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में तमिल फिल्म के साथ अपना एक्टिंग करियर शुरु किया था। इसके अलावा 'देवदास',  'मधुमति', 'नया दौर' और 'साधना' जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग आज भी फैंस याद करते हैं। वैजयंती माला को नृत्य बेहद पसंद है और वह इस उम्र में भी पूरी एनर्जी के साथ डांस करती हैं।

PunjabKesari

चिरंजीवी भी हुए सम्मानित 

वैजयंतीमाला के अलावा साउथ सूपरस्टार चिरंजीवी भी पद्म विभूषण से सम्मानित हुए हैं। एक्टर 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्मों के अलावा चिरंजीवी राजनीति में भी एक्टिव हैं। उन्होंने 2008 में एक राजनीतिक दल प्रजा राज्यम पार्टी की शुरुआत की थी। 2006 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है और अब उन्हें पद्म विभूषण मिला है। चिरंजीवी ऐसे पहले साउथ स्टार हैं जो 1987 में हुए ऑस्कर समारोह में शामिल हुए थे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Related News

static