सलमान से रिश्ते को लेकर विवेक ने तोड़ी चुप्पी,कहा- मेरे दिल में कोई गुस्सा ..

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2020 - 11:44 AM (IST)

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के गुस्से से कौन वाकिफ नहीं है, सलमान की अगर किसी से अनबन हो जाए तो फिर वो उस शख्स को जल्दी बुलाते नहीं है एक ऐसा ही किस्सा सलमान का विवेक के साथ हुआ था जिसके बाद सलमान ने विवेक से दोबारा बात तक नहीं की हालांकि सब ये भी जानते है कि रूठे भाईजान को मनाना कोई आसान बात नहीं है।

ऐश्वर्या को लेकर हुआ था विवाद

अब भई अगर खबरों की माने में तो सलमान और विवेक में असल लड़ाई का कारण कहीं न कहीं ऐश्वर्या राय थी। खबरें तो ये भी आई थी कि दोनों में असल विवाद तब शुरू हुआ जब सलमान का ऐश्वर्या के साथ ब्रेकअप हो गया था और फिर उसके बाद कथित तौर पर विवेक ऐश्वर्या के साथ रिलेशन में आ गए थे। जिसके बाद इस विवाद ने और आग पकड़ ली थी।

विवेक ने सलमान पर लगाया था आरोप

सलमान के साथ हुए विवाद में विवेक भी चुप नहीं बैठे और सलमान इस वजह से आग बबूला थे क्योंकि सलमान और ऐश्वर्या  के रिश्ते के बारे में कौन नहीं जानता। साल 2003 के करीब विवेक ने सलमान पर एक आरोप लगाया था जिसमें उन्होंने ये कहा था कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है लेकिन इसके बाद दोनों ही स्टार्स इस मुद्दे पर बात करने से बचते रहे और कभी उन्होंने एक दूसरे की बात नहीं की लेकिन हाल ही में विवेक ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की।

सालों बाद अपने और सलमान के विवाद पर बोले विवेक

खबरों की माने तो दोनों में जिस कारण से विवाद हुआ था वे थी ऐश्वर्या  लेकिन ऐश्वर्या के साथ दोनों का रिश्ता ज्यादा देर तक नहीं चला और अब इतने सालों बाद विवेक ने इस पर खुलकर अपनी राय रखी है। एक फेमस साईट पर दिए अपने इंटरव्यू में विवेक ने इस बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा मैं अब अपने निजी जीवन में उस मुकाम पर पहुंच चुका हूं कि ये सारी चीजें मुझे बहुत छोटी लगती हैं, इस नेगेटिव एपिसोड के बारे में बात करते हैं तो इससे किसी का भी फायदा नहीं होता है। शायद हमें पॉजिटिव घटनाओं के बारे में चर्चा करनी चाहिए।  जो बीत गया उसको भूलकर आगे निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब मेरे दिल में कोई गिले-शिकवे या गुस्सा नहीं हैं। 

Content Writer

Janvi Bithal