''वो मेरे लिए सही पार्टनर नहीं...'' जब ऐश्वर्या से रिश्ता खत्म होने पर विवेक ने कही थी यह बात

punjabkesari.in Saturday, Mar 27, 2021 - 11:18 AM (IST)

विवेक ओबरॉय की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ के चर्चे रहते हैं। ऐश्वर्या राय के साथ उनका रिलेशन किसी से छिपा नहीं है। कईं सालों तक इस जोड़ी के बारे में बातें होती रही थीं। सलमान संग अलग होने के बाद ऐश्वर्या की विवेक के साथ रिलेशन की खबरें आने लगी थीं। यह वो समय था जब विवेक और सलमान में आपसी रिश्ते भी खराब होने लगे थे क्योंकि ऐश्वर्या के लिए विवेक ने भाईजान से भी पंगा ले लिया था लेकिन विवेक और ऐश्वर्या की लव लाइफ भी ज्यादा देर नहीं टिप पाई थी। इतना ही नहीं विवेक ने तो ऐश्वर्या पर भी निशाना साध दिया था।

विवेक के बाद बच्चन परिवार की हो गईं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या का नाम आज सफल एक्ट्रेस में शामिल हैं। सलमान और विवेक से नाम जुड़ने के बाद और इस रिलेशन के खत्म होने के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन का हाथ थाम लिया। जिसके बाद दोनों की शादी भी हो गई लेकिन शादी के बाद भी विवेक,ऐश्वर्या और सलमान के प्यार के चर्चे बंद नहीं हुए।

जब सलमान से पंगा लेना विवेक को पड़ा था भारी

यह भी सब जानते हैं कि सलमान से पंगा लेना विवेक को काफी भारी पड़ा था। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विवेक ने खुद इस पर बात करते हुए अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उनकी जिंदगी में यह लड़ाई वाला किस्सा न होता तो आज बात कुछ होती। उनका करियर कुछ और होता। इतना ही नहीं एक्टर ने यह तक कहा था कि सलमान और ऐश्वर्या के कारण उनकी जिंदगी बदल गई ।

ऐश्वर्या के लिए भी कही थी यह बात

यही नहीं खबरों की मानें तो विवेक ने अपने इंटरव्यू में ऐश्वर्या पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह उनके लिए सही लाइफ पार्टनर साबित नहीं होतीं। जी हां अपने इंटरव्यू में विवेक ने इशारों इशारों में ही यह बात कह दी थी।

मुझे गलत का एहसास है: विवेक

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो विवेक ने कहा था उनकी लाइफ में और उनके पास्ट में जो भी कुछ गलत हुआ है उन्हें उसका पूरा एहसास है। विवेक यह भी कहते हैं कि जो भी हुआ वह नहीं होना चाहिए था।

Content Writer

Janvi Bithal