सालों बाद ऐश्वर्या के साथ ब्रेकअप पर तोड़ी Vivek Oberoi ने चुप्पी, बोले - 'मैं इस बात का...'

punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2022 - 07:15 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने काफी समय से फिल्मों से दूरी बनाई थी लेकिन अब एक्टर एक वेब सीरीज के जरिए दोबारा से इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाले हैं। एक्टर इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'धारावी बैंक' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस दौरान विवेक ओबेरॉय अपनी पर्सनल लाइफ पर भी बात की। इस दौरान उन्होंने अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ भी रिश्ते को लेकर सवाल भी किए गए जिसपर विवेक ने खुलकर बात की। 

ऐश्वर्या के साथ थी रिश्ते की खबरें 

एक ऐसा समय भी था विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय की लिंकअप की खबरें भी खूब चर्चा में थी। विवेक ओबेरॉय ने एक समय पर इस बात का खुद खुलासा किया था कि वह सलमान खान से ब्रेकअप के बाद उन्हें डेट कर रही थी। हालांकि कुछ समय के बाद दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था 2003 में विवेक और ऐश्वर्या की राहें अलग भी हो गई थी। इतने समय के बाद एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप पर बात की है। 

नहीं दिया सवाल का जवाब 

इस रिलेशनशिप को लेकर विवेक ओबेरॉय को सवाल किया गया था कि क्या आपने करियर के शुरुआती दिनों में ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक तौर पर चर्चा करना सही थी। इसके जवाब में विवेक ने सीधा-सीधा जवाब दिया और इसका जवाब देने से एक्टर ने साफ मना कर दिया था। 

मैं इस बात का जवाब नहीं दूंगी 

विवेक ने कहा कि - 'मैं इस सवाल का कोई जवाब नहीं दूंगा, क्योंकि यह सब खत्म हो गया है, मेरी जिंदगी का वो दौर भी खत्म हो गया है लेकिन जो यंग और टैलेंटेड लोग आज इसे देख रहे हैं मैं उनके यह जरुर कहना चांहूगा कि वे अपनी जिंदगी में अपने करियर पर फोकस रहें और अपने काम के प्रति कमिटेड रहें अपने काम को पूरा 100% दें।' आगे विवेक ने कहा कि - 'अगर वो आपके प्रोफेशनलिज्म पर अटैक नहीं कर सकते तो उन्हें दूसरी चीजों पर हमला करने का मौका मत दें। उन्हें यह मौका मत दें कि वो आपके किसी भी मामले में कमेंट कर सके, बस अपने काम को लेकर ही कमिटेड रहें और उस पर फोकस करें।' 

गौरतलब है कि एक्टर विवेक ओबेरॉय ने 2010 में प्रियंका अलवा से शादी की थी। अब दोनों के दो बच्चे एक लड़का विवान वीर ओबेरॉय और निरवाना ओबेरॉय भी हैं। 


 

Content Writer

palak