दिव्यांका के बर्थडे पर पति ने अपने हाथों से बनाया केक, आप भी ले सकते हैं यहां से आइडियाज

punjabkesari.in Monday, Dec 14, 2020 - 04:44 PM (IST)

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का आज जन्मदिन है। उनके चाहने वाले और उनके करीबी उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने जन्मदिन के मौके पर पति के साथ खूब एन्जॉय भी कर रही हैं। वह इन दिनों उदयपुर में हैं और पति विवेक के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ बर्थडे वीडियोज और तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें पति विवेक ने रोमांटिक अंदाज में पत्नी का जन्मदिन मनाया।

विवेक ने पत्नी को दिए सरप्राइज 

दिव्यांका ने अपने जन्मदिन के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें उनके पति उन्हें केक का सरप्राइज दे रहें हैं और यह केक विवेक ने अपने हाथों से खुद पत्नी के लिए बनाया है। इस केक पर दिव्यांका और विवेक की कुछ तस्वीरें भी लगी हैं। 

सुबह उठते ही मिला सरप्राइज 

इसके अलावा विवेक ने भी अपने इंस्टाग्राम पर दिव्यांका का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सुबह उठते ही होटल का रूम खटखटाते हैं और दिव्यांका को एक प्यारा सा सरप्राइज देते हैं। इसकी वीडियो भी विवेक ने शेयर की है। 

पत्नी के लिए गाया सॉन्ग 

इसके साथ ही केक कटिंग के समय विवेक ने पत्नी के लिए एक सॉन्ग भी गाया। यह वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस खूब प्यार भी दे रहे हैं। 

अगर आप भी अपनी पत्नी को इस तरीके के खास गिफ्ट देना चाहते हैं तो हम आपको केक की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं जिससे आपको बहुत सारे आइडियाज मिल सकते हैं। 

 

Content Writer

Janvi Bithal