विटामिन E तेल का ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो त्वचा को होगा दोगुणा लाभ

punjabkesari.in Wednesday, Aug 30, 2017 - 04:38 PM (IST)

Benefits of VitaminE : मार्कीट में कई ब्यूटी प्रॉडक्ट्स मौजूद होते हैं, जिनमें नैचुरल इंग्रीडिएंट्स मिलाएं होते है। इन्हीं में विटामिन E एक ऐसा इंग्रीडिएंट्स जिसको हेयर और स्किन दोनों के प्रॉडक्ट्स में शामिल किया जाता है क्योंकि इससे फायदा दोगुणा बढ़ जाता है। लेकिन मार्कीट में मिलने वाले ब्यूटी उत्पाद काफी महंगे होते है जिनको हर कोई खरीदने में असमर्थ होता है। इसलिए बेहतर है कि आप नैचुरल तरीके से विटामिन ई का इस्तेमाल करें, जिसका फायदा भी आपको तुरंत मिलेगा। 

 

दाग-धब्बे दूर


अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे मौजूद है तो विटामिन ई ऑयल में एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद चेहरा धो कर साफ कर लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें। 

 

पिंपल्स से छुटकारा
अगर आप भी पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर चुकी है तो 11 छोटा चम्मच विटामिन ई तेल और 1 छोटा चम्मच शहद मिलाकर पिंपल्स पर लगाएं। फिर 10 मिनट बाद धोकर साफ कर दें। 

 

मुलायम होंठ
अगर आपके होंठ फटे हुए रहते है तो 1 बड़ा चम्मच विटामिन ई तेल में 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर किसी जार में डालकर प्रिज में रख दें। हर रोज सोने से पहले इसे अपने होंठों पर लगाएं। इससे लिप्स मुलायम हो जाएगे।

 

अांखों के लिए फायदेमंद
अंडरआई एरिया स्किन काफी नाजुक होती है, जिसके अगर सही समय पर देखभाल न की जाए तो आंखों से आस-पास झुर्रियां और बारीक रेखाएं नजर आने लगती है। इसलिए 1 छोटा चम्मच विटामिन ई ऑयल और 1 छोटा चम्मच नारियल तेल मिलाकर अंडर आई एरिया पर लगाएं। ध्यान रखें कि यह पेस्ट आंखों के अंदर न जाए पाएं। 

 

Content Writer

Sunita Rajput